ब्रह्मकुमारी बहनों को समाज सेवी जयंत किरी ने दिया हेलमेट, कलेक्टर की पहल से हुए हैं प्रभावित



गुरुर। गुरुर के समाज सेवी जयंत किरी ने भी लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पहल शुरू कर दिए हैं। कलेक्टर दिव्या मिश्रा द्वारा लागू किए गए नियम से प्रभावित होकर उन्होंने रक्षाबंधन पर खास करके महिलाओं को हेलमेट पहनाने की पहल शुरू की है। इस क्रम में जब उनके घर पर ब्रह्म कुमारी बहने उन्हें राखी बांधने के लिए पहुंची तो उन्होंने बहनों को तोहफे के रूप में कोई फिजूल का उपहार देने के बजाय हेलमेट गिफ्ट किया और कहा कि इसे पहने और सुरक्षित रहे। गाड़ी चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना जरूरी है। समाज सेवी जयंत किरी ने कहा कि हेलमेट पहनने से दुर्घटनाओं में जान बच सकती है। अगर हम हेलमेट ना पहने होते हैं तो जान जाने का खतरा और बढ़ जाता है। वर्तमान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा लोगों को हेलमेट पहनने की आदत डलवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पेट्रोल पंपों में दोपहिया वाहन चालकों को अब बिना हेलमेट के पेट्रोल देना बंद किया गया है। जो कि एक सराहनीय कदम है। इसी बहाने लोग हेलमेट पहनने को लेकर सजग होंगे। इस पहल की उन्होंने सराहना करते हुए स्वयं भी लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित कर रहें। आमतौर पर पुरुष वर्ग ही गाड़ियां चलाते नजर आते हैं । लेकिन महिलाएं भी स्कूटी आदि चलाती हैं जिन्हें हेलमेट पहनना भी जरूरी है। इसे देखते हुए उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहने जब उन्हें राखी बांधने के लिए आई तो उन्होंने उन्हें उपहार के रूप में हेलमेट दिया। इस उपहार के लिए ब्रह्मकुमारी बहनों ने उन्हें विशेष आभार जताया।

You cannot copy content of this page