बालोद।वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोड़ा में छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह ,शिक्षक- पालक मेगा बैठक तथा 15 अगस्त पूर्व तैयारी संबंधी विशेष बैठक का आयोजन सभागार में किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राजाराम तारम (जिला पंचायत सदस्य )थे। अध्यक्षता श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा (सरपंच) ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुल्हार्य ( सदस्य) गैंद लाल तारम (पूर्व सरपंच), अजय मुखर्जी (प्राचार्य), चंद्रशेखर ताराम (उपसरपंच), श्रीमती ललिता गांवरे(पूर्व सरपंच) वाय.एस. मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता ),एन.आर.शिवना( प्रधान पाठक )मंगल सिंह गांवरे ,अधन सिन्हा, बेला बाई (पंच), छगन लाल धनकर, गुलेंद्र कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के प्रतिमाके पूजन तथा वेद माता गायत्री मंत्र के साथ हुआ ।इस अवसर पर यशस्वी शर्मा और चंद्रमुखी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वह संपादन राज्यपाल पुरस्कृत डॉक्टर बी. एल .साहसी (व्याख्याता) ने किया। इस अवसर पर मुखर्जी सर ने कहा कि- छात्र संघ के समस्त पदाधिकारीयों को जो विजयी हुए हैं उन्हें मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं ,तथा आशा करता हूं कि- पूरे वर्ष भर अनुशासित रहकर आप लोग कार्य करेंगे। कुल्हार्य सर ने कहा कि- मेरी ओर से उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। तत्पश्चात अपने अध्यक्षीय भाषण में श्रीमती विश्वकर्मा ने कहा कि- जितने भी पदाधिकारी जीत कर आए हैं वे सभी अपने गुरुजनों के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करेंगे ,और अनुशासित रहेंगे ,मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है ।मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए तारम सर ने कहा कि -आप सबको सफलता तब मिलेगी जब आप लोग अनुशासित रहकर ,कड़ी परिश्रम करेंगे। तत्पश्चात उन्होंने चुनाव में विजयी पदाधिकारी को शपथ ग्रहण करवाया और दसवीं हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा तथा 12वीं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा में 95% से अधिक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ₹5000 देने की घोषणा की ,तथा वीरेंद्र कुलहार्य ने कक्षा दसवीं या तथा 12वीं में 90% से अधिक लाने पर छात्र-छात्राओं को ₹1000 देने की घोषणा की अंत में आभार प्रदर्शन मरकाम सर ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित थे जिनमे सर्वप्रथम सी.जी. पटेल (व्याख्याता), जे.पी. बांधव (व्याख्याता), हेमेंद्र साहू (व्याख्याता), घनश्याम पटेल (व्याख्याता )त्रिजला ठाकुर मैडम, मुक्ति मैडम, श्रवण यादव (क्लर्क) खगेश ठाकुर (क्लर्क) आदि उपस्थित थे।
किल्लेकोड़ा में हुआ छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह ,शिक्षक- पालक मेगा बैठक
