बालोद। ग्राम सिकोसा के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा ग्राम के विभिन्न मूलभूत आवश्यकताओं को तत्काल पूर्ण करने हेतु बस स्टैंड सिकोसा में धरना प्रदर्शन किया गया।जिसे समर्थन देने गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद धरना स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रतिमा ठाकरे को सौंपा गया। विधायक जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा सिकोसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन एवं सेटअप,फर्शी खदान में लिफ्ट इरीगेशन, मनहोरा में स्टॉप डेम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी जो कि आज तक कार्य प्रारंभ नही हो पाया है जिससे आमजनता को उक्त सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।सोसायटियों में किसानों को आवश्यक रासायनिक खाद डीएपी,यूरिया नही मिल रहा है,सरकार द्वारा बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है,बिजली बिल हाफ योजना भी बंद कर दी गई है लेकिन आमजनता अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त है।मौके पर उपस्थित BMO श्री मारकंडे,AE श्री महेश्वरी को सिकोसा की समस्याओं को गंभीरता से लेने का दिशा निर्देश भी दिया गया।धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री भोजराज साहू,अर्जुन्दा के अध्यक्ष श्री संतुराम पटेल,डॉ नारायण साहू,संजय बारले,जनपद सदस्य आसिफ गहलोत,सरपंच प्रीतम ठाकुर,मंडल अध्यक्ष रूपचंद जैन,डोमन देशमुख,सागर साहू, कुलेश्वर तिवारी,जीवन बंदे,अभिषेक यादव,नरेंद्र साहू,हेमंत पटेल,चन्द्रिका चंद्राकर, व्यंकटेश्वर राव,सुखीत लहरे,दीपक देशमुख,भानुप्रताप सिन्हा,हेमंत चंद्राकर,ओमप्रकाश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
सिकोसा में विभिन्न मुद्दों को लेकर हुआ धरना प्रदर्शन, विधायक कुंवर सिंह निषाद ने दिया समर्थन
