बालोद जिले के कब-बुलबुलों ने राज्य स्तरीय शिविर में रचा कीर्तिमान, सर्वश्रेष्ठ दल का सम्मान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का गौरव



बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कब बुलबुल चतुर्थ चरण हीरख पंख जांच सह उत्सव (दिनांक 2 से 5 अगस्त 2025) साइंस कॉलेज मैदान, सरकण्डा, बिलासपुर में उत्साहपूर्वक सम्पन हुआ।
जिला बालोद के विकासखंड डौंडी लोहरा की कब और बुलबुल टीम ने अनुकरणीय सहभागिता और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बाल मन में सेवा, सहयोग, आत्मनिर्भरता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना रहा। चार दिवसीय इस आयोजन में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, झंडा वंदन, स्काउटिंग शिष्टाचार, योग, खेल-कूद, गीत-संगीत, शिविर व्यवस्था, और सेवा कार्य सहित अनेक रचनात्मक व चरित्र निर्माणकारी गतिविधियों से परिचित कराया गया।जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव के मार्गदर्शन व अगुवाई एवं जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन जिला आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला बालोद पीसी मरकले जिला सचिव के एल गजेन्द्र डी ओ सी द्वय नेमसिंह साहू प्रेमलता चंद्राकार एवं जिला सहायक आयुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा के दिशा निर्देशन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बालोद के 55 कब बुलबुल शामिल हुए। जिला से प्रभारी छगन लाल बंसोर के नेतृत्व में प्रभारी गजेन्द्र खरे, महेश जगनायक, डीलेश्वरी साहू, धनेश्वरी सोनवानी, चंद्रकला ठाकुर शिविर में शामिल हुए।

बालोद जिले का ऐतिहासिक प्रदर्शन

बालोद जिले के कब-बुलबुल प्रतिभागियों ने पूरे शिविर में अनुकरणीय अनुशासन, सशक्त सहभागिता और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ दल का सम्मान प्राप्त किया, जो जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन बच्चों ने “सदा तत्पर” की भावना को चरितार्थ करते हुए राज्य स्तर पर जिले का परचम लहराया। शिविर संचालन श्री शैलेन्द्र मिश्रा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
चतुर्थ चरण/हीरख पंख जाँच के अंतर्गत बच्चों को निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें प्राथमिक उपचार, गांठें, झंझ विधि एवं शिविर शिष्टाचार, देशभक्ति गीत, समूह गायन, सेवा कार्य व अनुशासन, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं लोकनृत्य, योग, शारीरिक अभ्यास एवं सामूहिक गतिविधियों के साथ खेल एवं गतिविधियो में मेंढक कूद, संतुलन दौड (चम्मच कंचा), काला मुड़ी, रस्सी कूद, वास्केट बॉल, पिन बोर्ड, लड्डू, गिल्ली डंडा वैकेट/बॉल, ग्लास बॉल, बलून फोड़ आदि प्रमुख है। यह शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व कौशल, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूती प्रदान करता है।
उद्घाटन के दौरान राज्य प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की आकृति, बुलबुल पक्षी, और शाख करें – कोशिश करें जैसा प्रेरणादायक संदेश समाहित था।
इस चार दिवसीय उत्सव में प्रदेश के सभी जिलों के कब-बुलबुलों ने भाग लिया, लेकिन डौंडी लोहरा विकासखंड के नन्हे स्काउट्स व गाइड्स (कब बुलबुल) ने जोश, अनुशासन, रचनात्मकता और सेवा भावना के साथ सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए सबका ध्यान आकर्षित किया।

प्रमुख उपलब्धियाँ एवं प्रस्तुतियाँ:

इस उत्सव में जिले से डौंडी लोहरा की टीम ने यह सिद्ध किया कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं भी राज्य स्तर पर नेतृत्व और नवाचार में किसी से कम नहीं हैं। स्काउटिंग की भावना – “सेवा, समर्पण और साहस” – को जीवन्त करते हुए, बच्चों ने मंच पर अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में राज्य नेतृत्व द्वारा विशेष रूप से डौंडी लोहरा विकासखंड की सक्रियता, शिष्टाचार और प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। यह नन्हे कब-बुलबुलों के लिए एक यादगार अनुभव और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव साबित हुआ।

संदेश एवं प्रेरणा

इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा ने कहा इस उपलब्धिपूर्ण प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि जब संगठनात्मक समर्पण, बच्चों का उत्साह और मार्गदर्शकों का समन्वय एक दिशा में हो – तो सफलता निश्चित होती है। यह उपलब्धि समस्त जिले के लिए गौरव की बात है और अन्य विकासखंडों के लिए प्रेरणा स्रोत भी।इस उपलब्धि पर विकासखंड के पीएम श्री शास प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा, प्राथ शाला खैरीडीह, धनगांव, बगईकोन्हा एवं भालूकोन्हा विद्यालय के कब बुलबुल शामिल रहे। विकासखंड जिला गौरव को बधाई शुभकामनाएं जिला संयुक्त सचिव मधुमाला कौशल, जिला मीडिया प्रभारी मिलन सिंह सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया, डीटीसी द्वय स्काउट भुवन सिन्हा, गाइड सीमा साहू, ब्लॉक सचिवगण रूपेंद्र सिन्हा, मनीराम साहू, चंद्रशेखर दिल्लीवार, एसआर प्रेमन, सयुक्त सचिव नोम साहू, घनेश्वरी साहू, तनूजा बंजारे, लिलिपुष्पा एक्का, सहायक वि.खं शिक्षा अधिकारी अश्वन साहू, बीआरसीसी दिनेश मालेकर, वरिष्ठ कब मास्टर भोला राम साहू वारूणी दिल्लीवार, विजय पटेल, परमानंद साहू के साथ विकासखंड के स्काउटर गाइडर ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page