DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक शाला बरहीपारा में पालक शिक्षक मेगा बैठक का हुआ आयोजन, बच्चों ने पालको के सामने धारा प्रवाह बोली अंग्रेजी

बालोद। जिला परियोजना कार्यालय समय शिक्षा जिला बालोद में 2025-26 के प्रथम पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शा.प्रा.शाला-बरहीपारा, संकुल -बरही विकास खंड -बालोद में प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कक्षा चौथी, पांचवीं के बच्चों ने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों के समझ धाराप्रवाह के साथ अंग्रेजी पढ़कर सुनाया। जिसे सुनकर पालक शिक्षक मेगा बैठक में उपस्थित सभी लोग बहुत खुश हुए। ग्राम पंचायत बरही के सरपंच ममता सिन्हा ने कक्षा शिक्षिका पुष्पलता साहू और बच्चों के मेहनत की सराहना की और खुश होकर सरपंच ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए 101 रुपए देकर पुरस्कृत किया। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं न्योता भोजन का भी अवलोकन किया। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शिक्षिका पुष्पलता साहू ने बच्चों के साथ मिलकर कड़ी मेहनत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत भी किया। प्रधानपाठक जोसेफ मैडम ने भी शिक्षिका और बच्चों के मेहनत की सराहना की। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित एजेण्डा पर विस्तृत चर्चा किया। पालक शिक्षक मेगा बैठक को सफल बनाने में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुलेश्वरी कुंजाम, उपाध्यक्ष गोविन्द सलाम, पालक पूर्णिमा सलाम, करुणा सलाम, विनीता सलाम, सरिता कुंजाम,खुलेश्वरी कुंजाम एवं तोसन सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page