DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज स्कूल में हुआ मेगा पालक शिक्षक बैठक: बच्चों के व्यवहार पर नियंत्रण और मोबाइल की लत पर हुआ चिंतन

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/ सांकरा में मेगा पालक शिक्षक की बैठक संपन्न हुआ। जिसमें पालक, शिक्षक और बच्चों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए सभी की भागीदारी होना और शिक्षा की गुणवत्ता में विशेष सुधार एवं शासन की योजनाओं का लाभ हेतु पालकों को प्रेरित किया गया। प्राचार्य एम एल गौतम ने बच्चों को पढ़ाई करने हेतु घर का वातावरण, बच्चों की दिनचर्या, छात्र छात्राओं ने आज क्या सीखा, बच्चों की अकादमिक प्रगति, मासिक परीक्षा, विद्यार्थियों की दोस्ती कैसा हो, मोबाइल से दूर रहें, बस्ता रहित शनिवार की गतिविधि, जाति निवास की जानकारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, लाइब्रेरी का उपयोग, भवन की स्थिति, कैरियर गाइडेंस इत्यादि पर विशेष चर्चा कर पालकों को अवगत कराया गया। प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री भूपत बघेल द्वारा मोबाइल प्रतिबंध एवं बच्चों को घर में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई और यह भी बताया गया कि वह घर में बच्चों की हर पहलू पर नजर रखने की विशेष हिदायत दिया गया। पालकों को बीच-बीच में स्कूल में शिक्षकों से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई।
विशेष चर्चा का विषय यह रहा है कि कुछ पालक ने बताया बच्चे घर में बात मानते नहीं और ज्यादातर मोबाइल में भी व्यस्त रहते हैं और बाहर घूमते- फिरते रहते हैं। पालकों की शिकायत पर बच्चों को उनके साथ दोस्ताना व्यवहार के साथ रहकर शिक्षा के प्रति विशेष लगाव रखने की सलाह दी गई। उक्त बैठक में दमयंती सुभाष हरदेल जनपद सदस्य बालोद, प्रबंधन समिति के सदस्य जे आर पटेल, नोहरू चंद्राकर , भुनेश्वर साहू , लता चुरेंद्र सरपंच ज/सांकरा, देवकुंवर कोशिमा सरपंच जगन्नाथपुर, इंद्रजीत देशमुख, बिंदा देशमुख, सनद निर्मलकर इत्यादि सहित 50 पालक, विद्यार्थी एवं स्कूल स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।मंच का मधुर संचालन केडी देशमुख एवं अतिथियों का आभार श्रीमती ललिता सोरी व्याख्याता द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page