DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धर्मांतरण के खिलाफ़ उग्र प्रदर्शन में शामिल रही शिवसेना

बालोद । जिले में धर्मांतरण और गौ तस्करी के खिलाफ शिवसेना ने अपार जनसमुदाय के साथ उग्र प्रदर्शन किया। शिवसेना जिला अध्यक्ष विजय पारख, जयप्रकाश चंद्राकर, बालाराम साहू ,रोशन ढीमर सहित अनेक शिवसैनिक कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय बालोद में जिले के हिन्दू सनातन राष्ट्र धर्म हित एकजुट होकर विशाल रैली के नेतृत्व का हिस्सा बने। इस दौरान शिवसेना ने बालोद एसडीएम एवं कलेक्टर को धर्मांतरण, धर्मांतरण के आड़ में अवैध गतिविधियों के कारक लोगों,गौ तस्करी के विरुद्ध कारवाई किए जाने ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि शिवसेना का धर्मांतरण के खिलाफ, गौ वंश के सुरक्षा संकल्प प्रदेशव्यापी महाहस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page