DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भेजा जंगली के बच्चों ने जाना नाग पूजन का महत्व

गुरुर। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में नाग पंचमी का पर्व मनाया गया। शिक्षक सहित बच्चों नाग देवता के चित्र को पूजन किया गया। सहायक शिक्षक सिन्धु राम साहू ने गीत के माध्यम से नाग की स्तुति किया। शाला के प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने नाग माता कद्रू की कथा बताते हुए उनके पुत्र वासुकी , शेषनाग तथा तक्षक नाग की रोचक जानकारी के साथ नाग पूजन का महत्व भी बताये।

कक्षा पांचवीं के छात्र जतिन कुमार ने विषहीन एवं विषैले सांपो के बारे में बताया। सांपों को किसानों का मित्र बताया।

You cannot copy content of this page