DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में 200 से अधिक पहलवानों ने दंगल में लगाया दांव

बालोद । जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला बालोद के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता बुधवारी बाजार शहीद स्मारक स्थल प्रांगण में हुआ। छत्तीसगढ़ के बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर, कांकेर, धमतरी आदि जिलों के दो सौ से अधिक महिला पुरुष पहलवानों का अपने कोच, उस्तादों के साथ एक दिन पहले प्रतियोगिता स्थल पहुंचना शुरू हो गया था। इन पहलवानों के चाय नाश्ते भोजन के एवं ठहरने की उत्तम प्रबंध आयोजक समिति जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला बालोद द्वारा की गई थी। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बालोद जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी गण अतिथि थे। वहीं पूरे कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान मंच पर भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को उत्साह और संबल मिलता रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अखाड़ा के सह सचिव विजय पारख, शेष नारायण दुबे, टेक राम पटेल ने किया। कुश्ती दंगल प्रारंभ करने से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी बालोद देवांश सिंह राठौर,नगर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा,कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ यादव एवं प्रदेश कुश्ती संघ के पदाधिकारी, अखाड़ा के संरक्षक नेमीचंद नाग, आनंद ढीमर,अंगद साहू ने भगवान बजरंग बली की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात दंगल की प्रथम जोड़ी का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रारंभ की गई। विजय पारख द्वारा ने मंचस्थ अतिथियों को लेकर स्वागत भाषण दिया। उक्त आयोजन के अतिथियों में श्रीमति अनसुईया आर्य श्रीमती कविता सान्याल अंकिता सान्याल , हरीश सांखला,ताराचंद सांखला, कमलेश सोनी उपाध्यक्ष नगर पालिका बालोद, सतीश यादव, निर्देश पटेल,प्रीतम यादव विभिन्न वार्डो के पार्षद गण, गणमान्य नागरिक दीपक देवांगन, कुंवर सिंह साहू आदि उपस्थित थे। बालोद नगर जिला मुख्यालय में यह पहला अवसर था जब इतने भव्य रूप से, निर्विवाद राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई। आयोजन सफल बनाने को लेकर जय बजरंग अखाड़ा समिति के संरक्षक नेमीचंद नाग,जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला बालोद के अध्यक्ष रामेश्वर ढीमर, आनंद ढीमर, अंगद साहू, विजय पारख रवि पटेल,जागेश्वर साहू, जानी यादव, सूर्या ढीमर , सुभान खान, फरीद,फ़गेश साहू,तनवीर आलम,दिग्विजय,शुभम ढीमर,टीकम ढीमर, बलवंत पूरी,गजेन्द्र ढीमर सहित सैकड़ों युवा बच्चों ने अपना मुख्य सहयोग प्रदान किया। कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अंपायरों श्रीमती लीना यादव, चिरंजीव साहु ,नरेश कुमार,जयंत,विकास ठाकुर ,मनोज साहू , सुश्री संतोषी ने अपनी सफल संतुष्ट भूमिका अदा की। कुश्ती की उपाधि रानी लक्ष्मी बाई में प्रथम स्थान अस्मिता गायकवाड़, द्वितीय – निधी यादव, तृतीय स्थान पर आरती निर्मलकर विजेता रही। रानी दुर्गावती के लिए प्रथम स्थान पर स्वेच्छा चौहान , द्वितीय स्थान उमा केेंवट,तृतीय वंदना कोमरा ने हासिल किया। पुरुष वर्ग से बाली उपाधि में प्रथम स्थान पर सतपाल यादव, द्वितीय डोमेंद्र निषाद, तृतीय हर्ष सोनी ने प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर विजय पारख ने सभी पहलवानों, उनके कोच, उस्ताद,अंपायर,समिति को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों,अखाड़ा परिवार के सदस्यों सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की।

You cannot copy content of this page