DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में बाल संसद यूथ एवं इको क्लब सदस्य का लोकतांत्रिक प्रणाली से हुआ चुनाव

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का नेमप्लेट बैंच लगाकर स्वागत सम्मान कर उनके जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए शपथ दिलाई गई

बालोद। डौण्डी लोहारा विकास खण्ड आदिवासी वनांचल ग्राम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में बाल संसद यूथ एवं इको क्लब सदस्य का लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री भानेश्वरी कक्षा आठवीं, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार कक्षा आठवीं, गृहमंत्री हिमांशी कक्षा आठवीं, शिक्षामंत्री प्रीति आठवीं, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री ईशु आठवीं, मध्यान्ह भोजन मंत्री गीताजंली आठवीं, पुस्तकालय मंत्री केशरी सातवीं, खेल मंत्री तनमय आठवीं, कृषि एवं बागवानी मंत्री ओमप्रकाश आठवीं, सांस्कृतिक मंत्री मिनाक्षी सिन्हा सातवीं, कक्षा नायक छठवीं जानवीं, उपकक्षा नायक भावेश, कक्षा नायक सातवीं चंचल नेताम, उपकक्षा नायक धनंजय, कक्षा नायक आठवीं संध्या, उपकक्षा नायक मंयक आदि हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने नेमप्लेट बैच लगाकर स्वागत सम्मान कर उनके दायित्व जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए शपथ दिलाया। इस अवसर प्रधानपाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बाल संसद यूथ क्लब और इको क्लब के उद्देश्य गतिविघियों जानकारी देते हुए बताया कि यूथ क्लब और इको क्लब के जरिए छात्रों में जीवन कौशल नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित की जाती है। इन क्लबों की गतिविधियों से छात्रों में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ता है।

ये हैं विभिन्न क्लब की गतिविधियां

बच्चों को बताया गया कि यूथ क्लब के माध्यम से क्विज, डिबेट,सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, खेल सामग्री का इस्तेमाल,पुस्तकालय और प्रयोग शाला का इस्तेमाल होता है। इसी तरह इको क्लब की गतिविधियों में जल संरक्षण, पौधा संरक्षण, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, वृक्ष रोपण, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, अभिभावकों और पर्यावरण के लिए काम करने वाले लोगों से बातचीत, स्वच्छता कार्यक्रम होते हैं।

इन क्लबों से बच्चों को ये है फायदे

छात्रों में जीवन जीने का कौशल विकसित होता है। छात्रों में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ता है। छात्रों में तनाव व भय और संकोच जैसे मनोविकारों से लड़ने का कौशल विकसित होता है। छात्रों में पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित होती है। छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इस अवसर दीनदयाल अटल सुनिल कुमार अलेन्द्र नारदराम भुआर्य गांधीराम बघेल नारायण सिंह कोठारी भूमिका मोवाड़े उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page