बालोद। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दिया है। जिस पर जुंगेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने जिला बालोद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए है। अरुण साहू ने कहा कि विशेष रूप से बधाई जिला महामंत्री पद पर नियुक्त राकेश छोटू यादव, और सौरभ लुनिया को जिनके युवा नेतृत्व एवं संगठन क्षमता से पार्टी को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। हरीश कटझरे को कोषाध्यक्ष, टीनेश्वर बघेल, ठाकुर राम चंद्राकर , कौशल साहू , भुनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा को उपाध्यक्ष,सुरेन्द्र देशमुख, सोमेश सोरी , प्रेम साहू , चन्द्रलता साहू , पूजा यादव , निशा योगी
को मंत्री, जितेन्द्र साहू को प्रवक्ता की जिम्मेदारियाँ मिलने पर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी का समर्पण एवं संगठन निष्ठा पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने दी बधाई
