बालोद| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद इकाई अर्जुन्दा में खेलो भारत के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में कराया गया. खेल प्रतियोगिता जिसमें खो-खो, रस्सा खींच,गोली चम्मच, जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बहुत से छात्र-छात्राओं ने कक्षानुसार बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खेल में विजय स्थान प्राप्त किया. खेल खो खो में प्रथम स्थान कक्षा दसवीं ने प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों का रहा. वहीं रस्सा खींच में 12वीं के छात्रों ने विजय प्राप्त किया और गोली चम्मच में प्रथम स्थान मनीषा खरे ने और द्वितीय स्थान पर देविका ने विजय प्राप्त किया l अंत में पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि विनोद साहू थे, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह है, अध्यक्षता नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल के प्राचार्य योगेश्वर प्रसाद ने की. साथ ही साथ राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग मेडलिस्ट खिलाड़ी भामन सिन्हा,अंजु,रागिनी साहू,अमन यादव(सीनियर कोच) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी राष्ट्रीय खिलाड़ियों का इस कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के मंच से सम्मान किया गया l
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद इकाई अर्जुन्दा द्वारा खेलो भारत के तहत हुई विविध खेल प्रतियोगिता
