DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेडक्रॉस  के बच्चों ने  पूरे जिले के प्रत्येक स्कूलों में किया वृक्षारोपण

बालोद|  भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बालोद द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिलाधीश बालोद के आदेशानुसार रविवार को समस्त प्राचार्य व रेडक्रॉस प्रभारी शिक्षक के नेतृत्व में रेडक्रॉस  के बच्चों द्वारा पूरे जिले के प्रत्येक स्कूलों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। राज्य चेयरमेन रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ तोमन साहू, जिला चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन, सचिव डां.जेएल उइके, एवं जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा प्रत्येक स्कूलों में वृहद वृक्षारोपण को अंजाम दिया और साथ ही साथ सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया। जिला संगठक चंद्रशेखर पवार ने बताया  20 जुलाई एक पेड़ मां के नाम पर पूरे जिले में पौधा रोपा जाना था, इसी तारतम्य में रविवार को भारी बारिश होने के बावजूद बच्चों के उत्साह को कम नहीं कर पाया और सभी बच्चे एक साथ एक समय पर पौधारोपण कार्य किये। संस्था प्राचार्य व प्रभारी शिक्षकों ने आज के दिन के लिए पूर्व से तैयारी कर लिए थे। पौधा रोपण कार्य को सम्पन्न करने पर जिलाधीश दिव्या उमेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पीसी मरकले, जिला चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन, श्रीमती कमला वर्मा वाइस चेयरमैन, रूपनारायण देशमुख कोषाध्यक्ष सदस्य दिनेश तापड़िया , हुमेश साहू, रीमा सोरी, अभय साहू ने सभी को बधाई दी।

You cannot copy content of this page