बालोद। छत्तीसगढ़ के विधानसभा में मानसून सत्र शुरू हो चुका है। इस बीच 90 विधानसभा क्षेत्र से विधायक गण अपनी समस्या और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा करने के लिए एकत्रित हो रहे है । ऐसे में बालोद जिले के गुण्डरदेही क्षेत्र के चर्चित विधायक कुंवर सिंह निषाद भी इस विधानसभा सत्र में शामिल हुए लेकिन वे एक व्हीलचेयर पर पहुंचे थे। यह दृश्य देखकर अन्य विधायक गण और उनके साथी पहले तो अचरज में भी पड़ गए। फिर मालूम हुआ कि उनकी एक सर्जरी हुई है, उन्हें घर पर आराम करने की जरूरत थी फिर भी वे कर्तव्यों से पीछे ना हटते हुए व्हीलचेयर पर ही विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंच गए। उनकी इस कर्तव्यनिष्ठा को देखकर विधायकों ने भी सराहना की। इस दौरान विधायक की पत्नी दँतेश्वरी निषाद भी मौजूद रही। बता दें कि विगत कुछ दिनों से गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद अस्वस्थ चल रहे हैं। एक सर्जरी के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती हुए थे। वहां से सोमवार को ही डिस्चार्ज हुए। चिकित्सकों ने उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी है,उसके बावजूद गुंडरदेही क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं, जनहित के मुद्दों एवं विकास कार्यों की मांग के लिए सोमवार से प्रारंभ छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र पहुंचे। संसदीय प्रावधानों के तहत अपने प्रश्नों के लिए अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह को उन्होंने अधिकृत किया है। जो कि विधानसभा सत्र में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के समस्त संसदीय कार्यों को संपादित करेंगे।
देखिए उनका वायरल वीडियो
