DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

2 दिन में दो युवकों ने की आत्महत्या, बढ़ती घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक

बालोद। बालोद जिले में 2 दिन के भीतर दो युवकों द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि दोनों ही घटनाओं में आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। ताजा मामला सोमवार को सुबह अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी में सामने आया है। जहां पर गांव की शीतला मंदिर में ही एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात को 10 से 12 बजे के बीच बताई जा रही है। सुबह गांव के बैगा पूखन मंडावी पूजा पाठ और साफ सफाई के लिए शीतला मंदिर पहुंचे तब आत्महत्या की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक परसवानी का ही रहने वाला कमलेश मंडावी है। जो अक्सर शराब और गांजे के नशे में रहता था । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले रविवार को शराब, गांजा पीने के लिए पैसे की जुगाड़ करने के लिए घर का आधा बोरी चावल अर्जुंदा बेचकर शराब पीकर आया था । घर में कुछ बातों को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। रात को भी वह खाना खाकर घर से निकला और लौटा नहीं था। घर वालों को लगा के रोज की तरह घूम फिर कर आ जाएगा। लेकिन सुबह शीतला मंदिर के मुख्य गेट के सामने रस्सी पर उसकी लाश लटकी हुई मिली। अर्जुंदा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बनगांव में नहर किनारे पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रविवार को बनगांव (मालीघोरी) में 19 वर्षीय लोकेन्द्र उर्फ पप्पू ठाकुर पिता सहदेव ठाकुर गोंदली अपासी नाली बनगांव के पास खेत के मेड के पेड़ में फांसी लगा आत्महत्या कर ली ।आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है । पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गए है। बॉडी को पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिए हैं। जानकारी के मुताबिक युवक घर यानी बनगांव से बाहर रहता था, 2 दिन पूर्व ही घर बनगांव आया था। आत्महत्या क्यों किया है यह पता नहीं चला है। बालोद जिले में इस तरह की बढ़ती घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं के पीछे अप्रत्यक्ष कारण शराब और गांजे का नशा भी है।

You cannot copy content of this page