DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद बजरंग अखाड़ा ने मनाया गुरु पूर्णिमा, 1920 से संचालित है अखाड़ा

बालोद| जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला परिवार बालोद द्वारा अखाड़ा परिसर में भव्य गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़ा के वरिष्ठ गुरुजनों की भव्य आरती तिलक वंदना के साथ शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। गौरतलब है कि बालोद का बजरंग अखाड़ा व्यायामशाला 1920 से संचालित होते आ रहा है। यहां से कुश्ती,कबड्डी, मलखंभ, अखाड़ा व्यायाम के अनेकों पहलवान,खिलाड़ी देश में अखाड़े का नाम रोशन किए हैं। आज भी अखाड़ा से अनेक पुलिस, आर्मी सिपाही, फ़ौजी, देश को मिले है,कई नेशनल खिलाड़ी कुश्ती,कबड्डी में खेल कर पुरस्कार प्राप्त कर रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सर्वश्री नारायण साहू,राम प्रसाद यादव,किशुन साहू, नेमीचंद ढीमर, आनंद ढीमर, रामेश्वर ढीमर,मुकेश यादव,रवि पटेल,तनवीर आलम, फ़गेश साहू, अंगद साहू गुरुजन एवं अखाड़ा के खिलाड़ी जागेश साहू, बलवंत,बिल्ला यादव, लखन ढीमर,प्रियांशु, तोशुभ नाग,बादल नाग,शुभम ढीमर,दुष्यंत,योगेश यादव घनश्याम पटेल,बलराम यादव,विनायक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी विजय पारख ने दी।

You cannot copy content of this page