DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय ताइक्वांडो निर्णायक में शामिल हुए बालोद के 3 निर्णायक

बालोद। बालोद जिले से एक बार फिर दो नए चेहरे उभर के आए, 3 जुलाई से 6 जुलाई के मध्य भद्रक उड़ीसा में राष्ट्रीय ताइक्वांडो निर्णायक कोर्स तथा राष्ट्रीय निर्णायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ । जिनमें छत्तीसगढ़ से 4 निर्णायक ने भाग लिए तथा परीक्षा में भाग लिए। जिनमें उड़ीसा ताइक्वांडो की अगुवाई में , अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सदस्य मास्टर तुषार शिलांकर, तथा अवधेश सर के माध्यम से विश्व ताइक्वांडो नियम सितंबर 2024 के रूल बुक के अंतर्गत परिवर्तित तथा अपडेटेड नियमों का व्याख्यान किए गए।इन नए चेहरे में मोनेश कुमार साहू, प्रहलाद साहू तथा वासुदेव रहें, ये तीनों निर्णायक जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के अंतर्गत प्रशिक्षण लेते तथा देते हैं। मोनेश साहू तथा वासुदेव पहले भी ऐसे कोर्स कर चुके हैं पर वर्तमान में छत्तीसगढ़ तकनीकी सदस्य में शामिल हैं।
आगामी प्रतियोगिताओं में जैसे अस्मिता खेलो इंडिया/ फेडरेशन गेम्स तथा अन्य प्रतियोगिताओं में अपना भूमिका निभाएंगे। निर्णायक वासुदेव ने बताया कि आज के ताइक्वांडो बहुत ज्यादा तथा उच्च तकनीकी कौशल से आयोजन हो रहा हैं, पहले पारंपरिक खेल से तकनीकी खेलो व स्टाइल पर ध्यान दिया जा रहा हैं तथा शारीरिक और मानसिक का सामंजस्य मिलकर खेल व कौशल में विकास कर सकें। लगभग 2013 से लगातार बालोद में ताइक्वांडो की प्रशिक्षण चल रहा हैं। वर्तमान में इनडोर स्टेडियम गंजपारा यह प्रशिक्षण देखने को मिल रहा हैं। जिनमें विभिन्न आयु वर्ग खिलाड़ी तथा अन्य प्रतिभागी अपने शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत बनाने में शामिल हो रहे।

You cannot copy content of this page