DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने किया सरकार के श्रमिक एवं किसान विरोधी नीतियों के विरोध व श्रमिकों के आंदोलन को समर्थन में मोटर साइकिल (बाइक) रैली के साथ प्रदर्शन

बालोद| छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा प्रमुख जनक लाल ठाकुर, पूर्व विधायक एवं जिला किसान संघ संरक्षक ने बताया 9 जुलाई 2025 को देश भर के ट्रेड यूनियनो द्वारा मौजूदा देश व प्रदेश के काबिज भाजपा की सरकार द्वारा नियमित व ठेका श्रमिकों द्वारा वर्षों पुराने संविधान में उल्लेखित श्रम कानून को अवैधानिक तरीके से खत्म कर 44 श्रम कानूनों को मात्र 4 श्रम संहिता कोड में परिवर्तित कर पूंजीपति वर्ग को लाभ पहुंचाने की नियत को देखते हुए पूरे देश भर के श्रमिक संगठनों ने सरकार की इस दुर्भाग्यजनक नीति के विरोध में देश व्यापी हड़ताल किया गया। देश भर के ट्रेड यूनियनो के आंदोलन को समर्थन करते हुए किसान साथियों से अपील किया गया की वर्तमान में चल रहे, किसानों की जरूरतो पर खाद बीज, कंप्यूटरीकृत केवाईसी के लिए किसान इधर उधर भटक रहे है, और परेशान भी हो रहे है, कृषि के लिए जरूरी खाद या बीज समय पर वितरण नहीं होने के कारण किसानों का किसानी का समय गुजरते जा रहा है, और सरकार की केवाईसी व गलत सिस्टम के कारण किसानों का कई एकड़ जमीन बंजर होने की स्थिति में है। श्री ठाकुर जी ने आगे कहा है, की देश भर के ट्रेड यूनियनो द्वारा किए जा रहे आंदोलन को समर्थन व सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीति का घोर निंदा करते हुए विरोध करती है, और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा एवं जिला किसान संघ, बालोद के संयुक्त तत्वधान में भंवरमरा से डौंडीलोहारा व डौंडीलोहारा से दल्ली राजहरा तक मोटर साइकिल (बाइक), रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

You cannot copy content of this page