DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मनाएगा गुरु पूर्णिमा

बालोद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बालोद नगर के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में 10 जुलाई को शाम 6 बजे गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया है ।इस अवसर पर बालोद नगर में श्री गुरु पूजन उत्सव एवं समर्पण कार्यक्रम आयोजित है। आयोजन के मुख्य वक्ता धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राजकुमार चंद्रा होंगे। नगर कार्यवाह छगन यादव, नगर संघ चालक संतोष दुबे ने बताया कि स्वयंसेवक होने के नाते हम पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर संघ कार्य करते हैं। उक्त भाव से वर्ष में एक बार अपने गुरु परम पवित्र भगवा ध्वज का पूजन एवं समर्पण करके अपने संकल्प को सार्थक करते हैं। इसी उपलक्ष्य में बालोद नगर में भी श्री गुरु पूजन उत्सव एवं समर्पण कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को उपस्थित होने की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page