DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरूर में हुआ निषाद समाज के भवन का लोकार्पण

गुरुर। गुरुर में तहसील निषाद (केंवट) एवं ढीमर समाज गुरुर द्वारा आयोजित “शपथ ग्रहण एवं भवन लोकार्पण ” में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा पहुंचे तो वही आयोजन की अध्यक्षता जिला निषाद समाज के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निषाद ने की। विशेष अतिथि के तौर पर निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष और गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए । इसके अलावा अन्य अतिथियों में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष दल्ली राजहरा नगर पालिका काशीराम निषाद, जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू ,भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष कौशल साहू, देवलाल निषाद, रविंद्र कुमार निषाद, जितेंद्र कुमार ओझा, जीतेश्वरी निषाद, कमलेश्वरी ओझा सहित अन्य शामिल हुए। आयोजन में अतिथियों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी की छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। इस क्रम में विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के संविधान के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। समाज हित में काम करने और एकजुटता का परिचय देते हुए समाज को जोड़ने के लिए कहा है। उम्मीद है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। साथ ही विधायक ने सभी पदाधिकारियों को टीम बनाने के निर्देश दिए। निषाद समाज को सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करना है। जब तक समाज में शिक्षा व संस्कार नहीं बढ़ेगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा। समाज के सभी कार्यक्रम में हमारे समाज के महान व्यक्तियों का संस्मरण करना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुख्य धारा से जुड़े। इस अवसर पर तहसील निषाद समाज के समस्त पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, परिक्षेत्र अध्यक्ष, सामाजिक जन सहित महिलाएं भारी संख्या में उपस्थिति रही।

करेंगे पानी की व्यवस्था

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने कहा कि हमने प्रत्येक समाज का हमेशा सहयोग किया है। जिसने जैसा मांगा उसे कहीं ज्यादा दिया है। निषाद समाज भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। समाज के भवन का लोकार्पण हो गया है। यहां पानी की समस्या को लेकर बात आई है। हम जिम्मेदारी लेते हैं कि यहां पानी की समस्या जल्द से जल्द दूर करेंगे साथ ही समाज को आगे जैसी भी जरूरत पड़ेगी उस पर भी हम पहल करेंगे। उन्होंने चुनाव में मिले समाज के सहयोग को लेकर भी आभार जताया।

You cannot copy content of this page