बालोद| अर्जुन्दा पुलिस द्वारा एक नामी कंपनी के सीमेंट में मिलावट कर बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़ा है। दुकानदार के द्वारा दूसरे गाँव में स्थित अपने ब्रीक्स फैक्ट्री के गोदाम में ही मिलावट का खेल खेला जाता था। पुलिस ने गोदाम से मिलावट करने के सामानों के साथ एक लाख 69 हजार रुपये के कीमत के मिलावटी सीमेंट जब्त किया है। मामला मोहंदीपाट का है, जहां संचालित वैभव ट्रेडर्स द्वारा इस तरह से ग्राहकों और संबंधित कंपनी के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अल्ट्राटेक कंपनी के सीमेंट में फ्लाई एस मिलावट कर आरोपी विजय चंद्र थाक, कंपनी मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमि० कंपनी के नाम का मार्का लगाकर बेचता था। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस तरह से खुला राज
प्रार्थी विशाल मंडल पिता सत्यनारायण मंडल 01 अनाद बाबू बजार लेन, कलकत्ता, थाना बुरतोल्ला जिला उत्तर कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) जो मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमि० कंपनी के सामनों की देखरेख करना व जांच पड़ताल करने फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है, ने दिनाक 04 जुलाई .2025 को थाना अर्जुन्दा में सूचना दिया कि ग्राम मोहदीपाट थाना अर्जुन्दा में स्थित वैभव ट्रेडर्स के संचालक विजय चन्द्र धाक के द्वारा अपनी फ्लाई एस ब्रिक्स कंपनी गब्दी में अल्ट्राटेक कंपनी का मार्का लगाकर मिलावटी सिमेंट बनाता तथा बेचता है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनीका ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधीकारी राजेश बागडे अनुविभाग गुण्डरदेही के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अर्जुन्दा उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।
दुकान में मिले 25 बैग और फैक्ट्री में 584 बैग मिलावटी सीमेंट
गवाहो एवं प्रार्थी को साथ लेकर पुलिस ने पहले ग्राम मोहदीपाट स्थित वैभव ट्रेडर्स में रेड कार्यवाही किया गया, जहां मौके पर दुकान में 25 बैग अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट मिला, जिसे कंपनी के फिल्ड ऑफिसर विशाल मंडल के द्वारा मिलावटी होना पुष्टि किया गया। जिस संबंध में ट्रेडर्स के संचालक विजय चन्द्र धाक से पुछताछ किया गया जो संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद विजय चन्द्र धाक को साथ लेकर ग्राम गब्दी स्थित उनके फ्लाई एस ईट बनाने की धाक नामक कंपनी मे रेड कार्यवाही किया गया, जहां पर बड़ी मात्रा में फ्लाई एश, अल्ट्राटेक कंपनी का मार्का इस्तेमाल कर पैकिंग किया गया सीमेंट बैंग, सीमेंट में फ्लाई एश मिलाने का मशीन तथा अल्ट्राटेक कंपनी लिखा हुआ खाली बैग बरामद किया गया। आरोपी विजय चन्द्र धाक पिता खेदुराम धाक उम्र 62 साल निवासी मोंहदीपाठ के विरूद्ध थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 106/2025 धारा 318(4) बी.एन.एस., 63,65 कापी राइट एक्ट पंजीबद्ध कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा, प्र०आर० छत्रपाल डहरिया, आर० दमन वर्मा, आर० पंकज तारम, आर० उमेश पाण्डेय, आर० तेजराम साहू, आर० अंकेश्वर श्रीवास की सराहनीय भुमिका रही। आरोपी से अल्ट्राटेक कंपनी का मार्का इस्तेमाल कर पैकिंग किया हुआ 584 बैग मिलावटी सीमेंट बरामद हुआ। जिसकी कीमत एक लाख 69 हजार 330 रुपये है। मौके पर सीमेंट मिलावट करने का प्लास्टिक का टब, पाईप, लोहे का एंगल आदि भी जब्त किया गया।

