DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालक वर्ग में आमापारा बालोद और बालिका में सेजस डौण्डी ने जीत कर बनाई संभाग स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जगह

डौंडी/बालोद| जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली (डौण्डी) के खेल मैदान में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता मुख्य अतिथि कुलदीप साहू जनपद सदस्य डौण्डी, अध्यक्षता श्रीमती विनीता सैनी प्राचार्य चिखली, विशेष अतिथि श्री रम्हाऊ राम सरपंच ग्राम पंचायत चिखली, सहा जिला खेल अधिकारी बालोद किशोर मेहरा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौण्डी रोहित सिन्हा, सपन जेना , छबिलाल जांगड़े जिला खेल समन्वयक बालोद, ब्लॉक कीड़ा अधिकारी डौण्डी मंजुला यदु की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ, उसके बाद अतिथियों का स्वागत भाषण पश्चात् सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया । तत्पश्चात प्रथम मैच बालक अंडर 17 सेजस अर्जुन्दा गुण्डरदेही का मुकाबला सेजेस आमापारा बालोद के मध्य खेला गया, जिसमे आमापारा बालोद विजयी हुआ। दुसरा मैच बालक 14 वर्ष शा उ मा वि चिखली विख डौण्डी का मुकाबला गत वर्ष विजेता सेजेस आमापारा के साथ हुआ इस मैच में पुष्कर ने दो गोल मारकर अपनी टीम को 2-0 से जीताया।

बालक 17 वर्ष फायनल सेजस दल्लीराजहरा का मुकाबला आमापारा बालोद के साथ हुआ, जिसमें पहला गोल सेजस राजहरा ने किया ,मैच के अंतिम मिनट में आमापारा बालोद ने गोल दागकर बराबरी किया । मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से किया गया , इस तरह आमापारा बालोद ने 4-2 से सेजस राजहरा को हराकर संभाग स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। बालिका 17वर्ष में सेजस डौण्डी ने संभाग के लिए जगह बनाई। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जगप्रीत सिंह संधू , ईश्वर राव, मोईन खान, सिध्दांत रेड्डी, संजय मोहंती, कुणाल आर्य, अश्वनी पटेल, सिपेन्द्र जांगड़े, चंद्रशेखर पवार एवं रोजर हसीन तिर्की के साथ इमरान, मयंक , खिमन, पीयूष का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page