DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन 05 जुलाई से, आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई

बालोद| एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटो पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन 05 जुलाई से प्रारंभ होगी। प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 7वीं में 02 बालक एवं 02 बालिका, 8वीं में 01 बालक, 9वीं में 02 बालक एवं 01 बालिका एवं 11वीं में 05 बालक एवं 01 बालिका के रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश लिया जाएगा। जिसमें कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के माध्यम से तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश 10वीं कक्षा में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की प्रारंभिक तिथि 05 जुलाई तथा आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई तथा परीक्षा परिणाम 17 जुलाई को घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांको की मेरिट सूची के आधार पर 18 जुलाई से 21 जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकता है। इसके साथ ही अधिक जानकारी विद्यालय की वेबसाईट तथा विद्यालय से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page