DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा स्कूल में प्रवेश उत्सव हुआ, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश का भी हुआ वितरण

राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने नशा मुक्ति, जल संरक्षण, सोखता गड्डा, पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम वृक्ष रोपण का संदेश जन जन पहुचाने की अपील की

महिला समूह द्वारा बच्चों को न्यौता भोज कराया, एक पेड़ माँ नाम पर शाला परिसर में वृक्ष रोपण कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया
बालोद| डौण्डी लोहारा विकास खण्ड आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा स्कूल में शाला स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद राम रावटे, अध्यक्षता राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर, विशेष अतिथि भगवानी राम सिन्हा, फत्तेसिंह ठाकुर, सुखेन्द्र सहारे, गिरिवर सिंह कोलियारे, सोमन मण्डावी, नारदराम भुआर्य के आतिथ्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ छत्तीसगढ महतारी पूजा अर्चना कर सभी अतिथि का स्वागत सम्मान गुलाल अक्षर तिलक लगाकर किया। इस अवसर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान कर मुह मीठा कराया। निशुल्क पाठ्यपुस्तक और गणवेश वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत मनाए जाने वाला एक कार्यक्रम है जिसमें नए छात्रों का स्वागत किया जाता है और शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाती है। यह उत्सव नये छात्रों के लिए उत्साह और खुशी का महौल बनाने, उन्हें स्कूल और शिक्षा से परिचित कराने और समुदाय को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने का शानदार अवसर है। इस अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों के पालको से बच्चों को नियमित निरंतर शाला आने व नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पालक और शिक्षक को जिम्मेदारी समझना चाहिए क्योकि नींव मजबूत होना बेहद जरुरी है। प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने नशा मुक्त समाज, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ माँ के नाम वृक्ष रोपण करने का संदेश जन जन तक पहुँचाने की अपील किए। इस अवसर शिक्षाविद गिरिवर सिंह कोलियारे ने शिक्षा और संस्कार के लिए माता पिता ध्यान देने के लिए प्रेरित किए। सोमन सिंह मण्डावी ने अपना अनुभव में शिक्षा का महत्व बताए।

इस अवसर एक पेड़ माँ के नाम पर वृक्ष रोपण किया गया। महिला समूह द्वारा न्यौता भोज कराया गया। इस अवसर शिक्षक दीनदयाल अटल, सुनिल कुमार अलेन्द्र, नारदराम भुआर्य, गांधीराम बघेल, नारायण सिंह कोठारी, भूमिका मोवाड़े, पंचायत प्रमुख, पालक, ग्रामीण सोम, शंखूराम, चुरेन्द नेताम, भोज सिंह देवांगन, भूपेन्द्र देवांगन, सुखबाई, अनिता, योगिता देवांगन, शकुन रावटे, जयचंद सिन्हा, हगरुराम, मस्तेराम नागवंशी, परमेश्वर ओटी, मोतीराम, जानकी चंदेल, मंजू रावटे, पूजा रावटे, रीतु नेताम ,दिलेश्वरी, दुर्गा नेताम, प्रेमबती, मीना उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page