DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

95 वर्षीया माता का हुआ निधन तो बेटे ने लगाया एक पेड़ मां के नाम, स्कूल में करवाया न्यौता भोज

बालोद। ग्राम पंचायत परना के आश्रित परसवानी के रहने वाले नूतन लाल ठाकुर ने अपनी 95 वर्षीया माता राजो बाई के स्मृति में गांव में अपने निजी जमीन पर पेड़ लगाए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उन्होंने इस तरह पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ अपनी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। जिनका विगत दिनों बुजुर्ग अवस्था में निधन हुआ। अपनी माता की यादों को बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने जल संरक्षण और मत्स्य पालन के लिए बनाए गए डबरी तालाब के पार में उक्त पौधारोपण किया। नूतन लाल ठाकुर प्राइमरी स्कूल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपनी माता राजो बाई के मृत्यु संस्कार के अवसर पर पेड़ लगाने के साथ प्राइमरी स्कूल के बच्चों को न्योता भोज कराया। जिसके तहत सभी बच्चों को खीर, पूरी सब्जी उनके और परिवार के द्वारा परोस कर बच्चों को खिलाया गया। इस मौके पर प्रधान पाठक तोमन लाल कोसरे, शिक्षक ऋषि कुमार नागवंशी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page