विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए विधायक कुँवर सिंह निषाद, ग्रामीणों को मिली विकास कार्यों की सौगात..



बालोद| गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद अपनी धर्म पत्नी श्रीमती दंतेश्वरी निषाद के साथ जय मोंहदीपाट बाबा में अपनी मनोकामना अनुसार विगत दिनों ग्राम मोंहदीपाट स्थित मोंहदीपाट बाबा में घोड़ा चढ़ा कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किये। इसके अलावा वे लगातार विभिन्न ग्राम के दौरे पर रहे और ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी। इस क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला सलौनी (मोंगरी) में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन में विधायक ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तक और स्कूल ड्रेस का वितरण भी किया गया। इस दौरानविधायक ने सभी विद्यार्थियों और नवप्रवेशी बच्चों को “शाला प्रवेश उत्सव” पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और बच्चों को अपने उचित मार्गदर्शन से संस्कारवान बनाने वाले सभी शिक्षकों का भी अभिनंदन किए। विधायक ने कहा की आगे बढ़ने की उम्मीद के साथ अपने सपनों को साथ लिए मेहनत कर रहे इन बच्चों से उम्मीदे सभी को होती है. सरकार और अभिभावकों की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने के साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी हो। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती ममता सेन जनपद सदस्य, श्री खुमान सिंह देशमुख प्राचार्य, संकुल समन्वयक श्री लक्ष्मी नारायण साहू ,श्रीमती आर विजयलक्ष्मी एवं अन्य शिक्षक गण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्राम भेण्डरा- खपरी (ब) में निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ

गुंडरदेही विधायक श्री निषाद ने ग्राम भेण्डरा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं सी.सी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। विधायक ने लोकार्पण एवं भूमि पूजन करते हुए कहा कि ग्रामीण को मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की ग्राम वासियों से संवाद और उनके सुझाव से ही हम विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकसित शिक्षित और सशक्त बनाएंगे। इस अवसर पर श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस गुंडरदेही, श्रीमती क्रांति सोनेश्वरी सदस्य जिला पंचायत बालोद, श्रीमती देवीका बंजारे सदस्य जनपद पंचायत, संजय साहू , अलखराम साहू, तरुण पारकर, श्रीमती माधुरी केवल चंद साहू सरपंच सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।विधायक कुंवर सिंह निषाद ग्राम गणेश खपरी में समस्त ग्रामीण साहू समाज के तत्वाधान में आयोजित भक्त माता कर्मा की मूर्ति स्थापना में शामिल होकर माता कर्मा का आशीर्वाद लिया और समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनायें ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि साहू समाज एक विशाल एवं संगठित समाज है और प्रदेश के विकास में इस समाज का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर श्रीमती चित्ररेखा जागेश्वर साहू सदस्य जनपद पंचायत डौ. लोहारा, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, केशव शर्मा महामंत्री, सागर साहू , डॉ अकबर साहू सरपंच सहित साहू समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

मुङखुसरा (महाराजपुर) में सांस्कृतिक कला मंच का लोकार्पण

विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम मुङखुसरा (महाराजपुर) में सांस्कृतिक कला मंच का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा आज किसान को खाद व बिजली पर्याप्त मात्रा में प्रदेश सरकार नहीं दे पा रही है किसान त्रस्त है। सोसाइटियों से बिना खाद बीज के किसान वापस लौट रहे हैं। स्कूल खुले 20 दिन होने जा रही है बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं हुई है। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीबार, संजीव चौधरी, जनपद सदस्य नरेश सोनी, केजूराम सोनबोईर, महामंत्री केशव शर्मा, सागर साहू, ललित हिरवानी, धनेश्वरी देहारी, विजय कुमार निर्मलकर, दुर्गा प्रसाद साहू, मंजू साहू, अनिता भूआर्य,रीना साहू, भोजराम मांडवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page