बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हायर सेकेंडरी के सभागार में किया गया। इसके मुख्य अतिथि निर्भय भंडारी (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति हायर सेकेंडरी स्कूल किल्लेकोडा) थे। अध्यक्षता श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा (सरपंच) ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुल्हार्य (सदस्य) ,राजाराम ताराम (विधायक प्रतिनिधि), अजयमुखर्जी( प्राचार्य)एन.आर. शिवाना( प्रधान पाठक) अधन सिन्हा ,छन्नू लाल भंडारी ,नितिन देशमुख(समन्वयक ),श्रीमती गुलाबबाई शर्मा (सदस्य), श्रीमती सखीना बाई( पंच)वाय.एस.मरकाम( वरिष्ठ व्याख्याता), श्रीमती रुक्मणी बाई सिन्हा, चेतन सहारे (रोजगार सहायक), चंद्रशेखर तारम (उपसरपंच) तथा सरपंच सर(पति) आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के प्रतिमा के पूजन अर्चना व गायत्री मंत्र के साथ हुआ ।तत्पश्चात कुमारी यशस्वी, कुमारी चंद्रमुखी ,कुमारी मीनाक्षी 12वीं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किये। समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन राज्यपाल पुरस्कृत डॉक्टर बी. एल. साहसी (व्याख्याता) ने किया। संचालन के दौरान डॉक्टर साहसी ने कहा कि इस सफलता के पीछे छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास रहा है क्योंकि कहते हैं सफलता का पहला रहस्य आत्मविश्वास होता है ।इस अवसर पर मुखर्जी सर ने कहा कि – इस वर्ष भी कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा है जिनमें बत्तीस छात्र- छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जो कि- हमारे विद्यालय के लिए गौरव की बात है, ऐसा ही मैं नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं से भी अपेक्षा रखता हूं, उनको मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। तत्पश्चात वीरेंद्र कुल्हार्य ने कहा कि- अच्छे रिजल्ट आने के लिए मेरी ओर से आप सबको बधाई एवं नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएं। हेमलता विश्वकर्मा मुख्य अतिथि अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान कहा कि- यहां पर जितने भी जितने भी छात्र छात्र नव प्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं कि, आने वाले समय में वे अनुशासन बनाए रखते हुए ,विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए भंडारी जी ने कहा कि- सभी व्याख्याताओं को मेरी और ढेर सारी बधाई एवं नव प्रवेशी छात्र- छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं कि वे आने वाले समय में यहां के पथ पर चलते हुए अपना कदम बढ़ाएंगे व विद्यालय को गौरवान्वित करेंगे। प्रधान पाठक शिवना सर ने कहा कि- अच्छा रिजल्ट लाने के पीछे मुख्य हाथ छात्र-छात्राओं की मेहनत तथा शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। इस दौरान सरपंच महोदिया तथा मुख्य अतिथि के द्वारा उपस्थित नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराकर, तिलक लगाकर तथा पुस्तक वितरण कर उनका सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन मरकाम सर( वरिष्ठ व्याख्याता) ने किया तथा उपस्थित कर्मचारियों ,छात्र-छात्राओं को नशा निषेध दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण करवाया तथा इसके प्रचार प्रसार परिवार ,समाज व अपने दोस्तों के समक्ष करने के लिए कहा। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित थे- जिनमें सर्वश्री सी. जी पटेल (व्याख्याता) ,जे.पी. बांधव (व्याख्याता), हेमेंद्र साहू (व्याख्याता), ललित देवहारी क्लर्क, श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, श्रीमती गोयल मैडम आदि उपस्थित थे।
सफलता का पहला रहस्य आत्मविश्वास होता है….
