DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमेन तोमन साहू की शिकायत के बाद नप गए सीएमएचओ सूर्यवंशी

बालोद । बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी सर्जरी की गई है। जहां बालोद जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी महेश सूर्यवंशी को उनके पद से हटाकर उन्हें जिला अस्पताल में अटैच कर दिया गया है। लगातार जिला स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत की जा रही थी। इस मामले को बालोद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन तोमन साहू ने प्रमुखता से उठाया था। इस बात की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी की थी कि जिले में स्वास्थ्य अधिकारी के कारण स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से लचर हो चुका है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। मामले में तोमन साहू ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय अनियमितता की शिकायतें आ रही थी। जिसको लेकर जिला पंचायत की सामान्य सभा में मुद्दा उठाया गया था। जिस पर जांच बैठाने को कहा गया था एवं सुशासन त्यौहार के दौरान मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भी इस विषय को संज्ञान में लाया गया था। जिसके चलते ही स्वास्थ्य विभाग में सर्जरी हुई है। आगे भी जनता की इस प्रकार की शिकायत पाए जाने पर मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। जनहित के मुद्दों पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी । स्वास्थ सुविधा बेहतर किया जाएगा।

You cannot copy content of this page