DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर एवं नगर पालिका अधिकारी जनहित के मांगों का जल्द से जल्द करे निराकरण – विजय पारख

बालोद । शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार एवं पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडेय के निर्देशन में बालोद शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में शिवसेना संगठन के नेताओं ने कलेक्टर और पालिका परिषद बालोद के प्रभारी सीएमओ को पृथक पृथक ज्ञापन सौंपा। जिसमें ये मांगे रखी गई। जैसे

1.कलेक्टर बालोद द्वारा जिले के
आम राहगीरों की सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए जिले की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्त मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराई जाए।

  1. जो किसान अपने खेतों को अवैध तरीके से पक्की सड़कों पर मिला दे रहे, सड़कों के साइड शोल्डर की जमीन हड़प रहे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए
  2. सड़क किनारे खाली पड़े शासकीय भूमि जिसमें की मवेशियों को हरे घास चारा उपलब्ध होता है उस पर से संबंधित नागरिकों के अवैध अतिक्रमण हटा कर घास जमीन खाली करवाई जाए।
  3. नेशनल हाईवे 930 बालोद जुर्रीपारा मुख्य मार्ग से लेकर,गंज लाइन, मुख्य मार्ग स्थित शराब दुकान,सिवनी हीरापुर तिराहा,झलमला बस स्टैंड,आगे घोटिया चौक तक सड़क किनारे दोनों ओर स्ट्रीट मर्करी लाइट लगाए जाने की मांग की गई।

नगर पालिका प्रशासन से की गई ये मांगे

1.वहीं नगर पालिका परिषद प्रभारी सीएमओ से मांग की गई कि नगर पालिका क्षेत्र बालोद के समस्त 20 वार्डों,सभी शासकीय अशासकीय कालोनियों, गौठान , बाजार स्थल,चौक चौराहे आदि सार्वजनिक जगहों पर किसी भी तरह से बारिश आदि के गंदे पानी एकत्रित ना हों इसके लिए समय पूर्व कारगर पहल की जाए।
2.नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार, घड़ी चौक,बाबा रामदेव मंदिर मार्ग, दल्ली चौक आदि में जमे बरसाती पानी से पैदा होने वाले कीट मक्खी मच्छरों के रोकथाम हेतु प्रत्येक माह में दो बार दवाओं का छिड़काव किया जाए।

  1. बिजली के तारों पर लटकने वाले तोरण द्वार, वृक्षों के तने आदि को हटाकर बारिश पूर्व सुव्यवस्थित किया जाए। ज्ञापन देने के बाद जिला बालोद शिवसेना नेता एवं अधिवक्ता बालमुकुंद अग्रवाल ने प्रेस को बताया कि हमारी यह मांग जनहित मे है जो कि जल्द से जल्द पूरी नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान शिवसेना नेता चेतन लाल साहू,ललित रावत,मनीष शर्मा उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page