DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनरक्षक भर्ती परीक्षा के अंतर्गत डिजीटल टेक्नोलॉजी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा पुनः लम्बी कूद का आयोजन



बालोद। वन मण्डलाधिकारी श्री दिपेश कपिल ने बताया कि बालोद वनमंडल के अंतर्गत वनरक्षक भर्ती परीक्षा के अंतर्गत डिजीटल टेक्नोलॉजी सिस्टम के माध्यम से पुनः लम्बी कूद का आयोजन 12 जुलाई से 15 जुलाई तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वनरक्षक के बालोद वनमंडल से 13 एवं दुर्ग वनमंडल से 07 सहित कुल 20 रिक्त पदों की सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का मैनुअली (लम्बी कूद) शारीरिक दक्षता परीक्षण डिजीटल टेक्नोलॉजी सिस्टम के माध्यम से पुनः 12 जुलाई से 15 जुलाई 2025 के मध्य होना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन काष्ठागार डिपो वन परिसर दल्ली रोड बालोद में किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र एवं अन्य जानकारी वेबसाईट https://forest.cg.gov.in/ से प्राप्त कर सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी मोबाईल नंबर 7587013108 एवं 7587013109 से भी प्राप्त किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page