DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गायत्री शक्ति पीठ बालोद में हुआ जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन

बालोद। गायत्री शक्ति पीठ बालोद में एक दिवसीय गोष्ठी आयोजन किया गया। जिसमें 108 कुंडीय यज्ञ के प्रयास में पूरे जिले स्तर पर गोष्ठी आयोजित किया गया। गोष्ठी में जिला समन्वयक सह समन्वयक ब्लॉक के ब्लॉक समन्वयक की उपस्थिति रही। जिसमें 108 कुंडीय गायत्री यज्ञ की सफलता के प्रयास अंश दान, समय दान और गतिविधियों के माध्यम से बालोद जिले के हर गांव में गायत्री की स्थापना, वंदनीय माता जी और अखंड दीपक की शताब्दी वर्ष 2026 में मनाया जाएगा, जिसके लिए,सभी गायत्री परिवार की सभी सदस्य इसमें अपना आहुति देंगे और 108 कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्धन बालोद में 8 से 11 दिसंबर को आयोजित किया गया है। साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार के कुलाधिपति ,युवा आइकॉन चिन्मय पांड्या का आगमन 10 दिसंबर को हो रहा है जिसकी जानकारी सभी परिजन को दिया गया। साथ ही 10 से 12 जून को शांतिकुंज युवा चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमे जिले स्तर पर युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर युवाओं का चयन किया गया। जो अब सप्त आंदोलन के कार्य की योजना तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page