बालोद। बालोद पुलिस ने बाइक चोरी का केस भी सुलझाया है। जिसमें दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जानकारी अनुसार प्रार्थी धीरज कुमार ढीवर पिता प्रहलाद उम्र 40 साल सा. सेमर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर वर्तमान बालोद दिनांक 18 अगस्त.2023 को थाना उपस्थित होकर अपने मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 10 ए.एफ. 7477 का बालोद जियो मोबाईल कंपनी के ऑफिस के सामने से चोरी होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 388/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। मुखबिर से पता चला कि चोरी के मोटर सायकल नंबर प्लेट बदलकर बालोद नयापारा के आगे चौक पड़कीभाट बाईपास के पास ग्राहक का तलाश कर रहे है। सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तो देखे कि एक हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल के सामने नंबर प्लेट मे सीजी 05 के 7500 लिखा था, पीछे का नंबर नही था, तब संदेहीयों से मोटर सायकल के कागजात पेश करने बोला गया, जो पेश नही किया। जिसे सशक्त ऐप से चेक करने पर चोरी का मोटरसाइकिल होना जानकर आरोपियों से पुछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक समय को बालोद मधु चौक से पाररास जाने का रोड जियो ऑफिस के सामने से प्रकरण के बाइक को चोरी करना तथा मोटर सायकल को अपने गांव ले जाकर नंबर प्लेट को निकालकर गंगरेल बांध के बहती नाला मे फेंकना और उसके जगह पर सामने मे नंबर प्लेट मे सीजी 05 के 7500 लगाकर चलाना चोरी के बाइक को बेचने दोनो साथी बालोद नयापारा के आगे चौक पड़कीभाट बाईपास मे आकर ग्राहक का तलाश करना बताये। दोनों आरोपियों अभिजीत सूर्यवंशी उर्फ कुनाल पिता रघुवीर सुर्यवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी बालोदगहन थाना पुरूर जिला बालोद (छ.ग.) और अभिषेक कुमार साहू पिता लोकेश कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बालोदगहन थाना पुरूर के कब्जे से प्रार्थी के चोरी गई मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर को बरामद कर जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, सउनि धरम भुआर्य, सउनि सूरज राम साहू, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, आरक्षक बनवाली साहू, आर. 51 नागेश्वर साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
वर्ष 2023 में चोरी की बाईक को सशक्त ऐप से पकड़ने में मिली सफलता, नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाशते मिले दो युवक
