बालोद। खनिज विभाग द्वारा रेत खदान में अवैध खनन के बाद जब्त और सील किए भारी भरकम चैन माउंटेन को शातिराना अंदाज से ये चोर चुरा कर ले गए थे और किसी को हवा नहीं लगा था।

लेकिन बालोद पुलिस ने आखिरकार दो चैन माउंटेन चोरी करने वाले चार चोरों को पकड़ ही लिया। इसके अलावा उनके द्वारा चुराई गई बाइक का भी खुलासा हुआ। चारो आरोपियों से कुल 60 लाख के सामान बरामद हुए हैं। आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी योगेश पटेल के निर्देशन में, एएसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे चोरी को रोकने एवं छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा एक विशेष टीम गठित किया गया था।
यहां हुई थी चोरियां
16 जून 2025 को संयुक्त जांच दल राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा ग्राम गोड़पाल ग्राम पंचायत मुल्लेगुड़ा जिला बालोद में स्थित सूखा नदी से अवैध रेत उत्खनन के संबंध में जांच किया गया था। जांच टीम द्वारा नदी के सतह से अवैध रेत उत्खनन के पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने उत्खनन कार्य में संलग्न चैन माउण्टेन मशीन के निशान से उक्त जांच दल द्वारा चैन माउण्टेन मशीन के निशान का पीछा करने पर नदी के उत्तर पूर्व दिशा में लगभग 230 मीटर जंगल में दो चैन माउण्टेन मशीन लावारिश हालत में हुचकी पहाड़ी के नीचे पाया गया। जिसे संयुक्त जांच दल द्वारा दोनो चैन माउण्टेन मशीन को जप्त कर मौके पर शीलबंद कार्यवाही कर मशीन में नोटिस चस्पा किया गया था, जप्त दोनो चैन माउण्टेन मशीन को वन विभाग के परिसर नारागांव कक्ष क्रमांक 46 आर.एफ. से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थीया हेमलता उइके वनपरिक्षेत्राधिकारी गुरूर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-256/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।
ये आरोपी आए पकड़ में
विवेचना के दौरान आरोपियों ओंकार साहु पिता जगतु राम साहु उम्र 30 वर्ष निवासी माहुद थाना अर्जुंदा, जिला बालोद हाल नंदई चौक कोठार पारा वार्ड न.48 राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव, देव निषाद पिता गंगा राम निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाष चौक दल्ली राजहरा वार्ड क्रमाक 19 थाना राजहरा जिला बालोद,रवि राव पिता कृष्ण राव उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 कालेज रोड दल्लीराजहरा थाना दल्लीराजहरा और मीन्टु कुमार पासवान पिता मोती लाल पासवान उम्र 25 वर्ष निवासी केवटलिया थाना बासडीह जिला बलिया (उ.प्र.) हाल नदई चौक चौखडिया पारा राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि दोनो चैन माउण्टेन मशीन को माइनिंग विभाग द्वारा नोटिस चस्पा कर जप्त किये है, जानते हुए सिप्टर गाड़ी में लोड कर बारी बारी एक को दल्लीराजहरा झरन मंदिर के पास एवं दूसरे को राजनांदगांव ले गए थे। आरोपियों के बताये अनुसार मशीनों को बरामद किया गया। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, सउनि धरम भुआर्य, सउनि सूरज राम साहू, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, आरक्षक बनवाली साहू, आर. 51 नागेश्वर साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
