DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, भाजपा नेता स्वाधीन जैन हुए घायल

बालोद/दल्ली राजहरा। कार और साइकिल की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और इस घटना में भाजपा नेता स्वाधीन जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की शाम 5 बजे की बताई जा रही है। भाजपा नेता चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर बालोद से लौट रहे थे। इसी दौरान जमहि टोला टोल प्लाजा के पास उनकी कार की साइकिल सवार बुजुर्ग से टक्कर हो गई। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई और हादसे में स्वाधीन जैन भी घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालोद से रायपुर रिफर किया गया। वहीं मृतक बुजुर्ग का नाम कमलू राम कोठारी उम्र 60 वर्ष निवासी सूवरबोड़ बताया जा रहा है। जो गांव के मंदिर से साइकिल पर घर लौट रहा था। हादसे के वक्त कार में बच्चे भी सवार थे जो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौजूद आसपास लोगों ने तत्काल पहुंचकर घायलों और कार में फंसे लोगों की जान बचाई ।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं स्वाधीन जैन अब खतरे से बाहर बताए जा रहे।

You cannot copy content of this page