DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजय बैस के प्रयास से रात्रि में कुसुमकसा में फिर से होगी पुलिस बल की तैनाती

बालोद। संजय बैस (पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा) ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल को पत्र सौंपकर कुसुमकसा क्षेत्र में रात्रि में हो रही चोरी पर अंकुश लगाने और आसामाजिक तत्वों का क्षेत्र में विचरण से किसी अनहोनी को देखकर उचित कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कुसुमकसा क्षेत्र में छोटी बड़ी चोरियां होती आ रही है लेकिन एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है। पिछले साल एक साथ आठ दुकानों से सटर तोड़कर चोरी हुआ, जिसमें दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ था।तब प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर पुलिस बल रात्रि में तैनात किया था। पुलिस बल के द्वारा रात्रि में गस्ती के बाद ग्रामीण जन बिना डर के रह रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पुलिस बल को हटा दिया गया है।जिससे फिर से ग्रामीणों के बीच किसी अनहोनी को लेकर डर का माहौल उत्पन्न हो रहा है। भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसलिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाना अति आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने संजय बैंस की बातों से गंभीरता से लेकर तुरंत कुसुमकसा बस स्टैंड चौक में रात्रि कालीन पुलिस तैनाती के आदेश दिए और दूसरे दिन से ही पुलिस की तैनाती प्रारंभ कर दिया गया । पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तैनाती से हमारे ग्रामवासी निश्चिंत रहेंगे और असामजिक तत्वों पर भी रोक लगेगा। संजय बैस ने कहा कि
हमारी बातों को स्वीकार करने के लिए मैं पुलिस परिवार का हृदय से धन्यवाद देता हू। इस अवसर पर राम जानकी समिति के अध्यक्ष संतोष जैन, गौरी शंकर साहू , पुष्पजीत बैस, अशोक धर्मगुड़ी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page