DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने किया योग

दल्लीराजहरा/चिखलाकसा । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार पर भाजपा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के आह्वन पर आज नगर पंचायत चिखलाकसा के आयुर्वेदिक अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिमसें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 को आज भारत से लेकर अमेरिका तक पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया गया। लोगों ने योग के जरिए न सिर्फ तन और मन को संतुलित करने का संकल्प लिया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश भी दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ मन और मन के लिए योग और आयुर्वेद की प्रेरणा दे रहे हैं… भाजपा कुसुमकसा मंडल भाजपा नेता गोविन्द कुमार शर्मा ने बताया कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली की गद्दी पर बैठने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव रखा, जिसे 2015 में यूएन ने भी मंजूरी दे दी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया गया। तब से लेकर आजकर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। वही भाजपा कुसुमकसा मंडल के मंडल कार्यसमिति सदस्य ब्रिजमणि यादव ने कहा कि योग मन, शरीर और मस्तिष्क के बीच एकता लाता है। आज की दुनिया में योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है।

You cannot copy content of this page