वीरता के लिए राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिशुपाल सिन्हा अब संभालेंगे सिटी कोतवाली बालोद की कमान, रवि शंकर पांडेय का दल्ली राजहरा हुआ ट्रांसफर



सुप्रीत शर्मा बालोद। एसपी योगेश पटेल द्वारा को 9 थाना में प्रभारी के बीच फेरबदल किया गया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव बालोद और दल्ली राजहरा थाना में देखने को मिल रहा है। जहां अब बालोद सिटी कोतवाली की कमान पुरूर थाना में पदस्थ निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को सौंपी गई है। इसी तरह बालोद में कई वर्षों से सेवा दे रहे व्यवहारशील रवि शंकर पांडे का दल्लीराजहरा थाना में स्थानांतरण हुआ है। बालोद थाना की कमान संभालने के लिए आ रहे शिशुपाल सिन्हा से जिलेवासी पहले से ही परिचित है। अपने 13 साल की पुलिस सेवा में लगभग 12 साल तक वे नक्सली बेल्ट में रहे हैं। इस कार्यकाल के दौरान ही अपनी वीरता, नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ और मिली सफलता के लिए ही उन्हें 26 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार दिया गया है। ऐसे शौर्य और वीरता से भरपूर शिशुपाल सिन्हा को अब बालोद जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे बालोद शहर सहित बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोग भी खुश हैं कि उन्हें श्री सिन्हा को और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। वर्तमान में पुरूर थाना क्षेत्र में लगातार अपराधों के नियंत्रण, खासतौर से गांजा की तस्करी और अन्य बड़ी घटनाओं में अपराधियों को पकड़ने में वे सफल रहे हैं। अब बालोद की कमान संभाल कर यहां की पुलिसिंग व्यवस्था को और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

ऐसा रहा अब तक का सफर

आप को बता दे कि उप निरीक्षक पद पर छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती हुए शिशुपाल सिन्हा की पहली पदस्थापना बस्तर के सुकमा जिले के सघन नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोलापल्ली में हुई। जहां वो 2012 से 2013 तक रहे, फिर 2013 से 2016 तक तोंगपाल में रहे। उसके बाद डीआरजी कमांडर सुकमा में 2016 से 2018 तक, डीआरजी कमांडर 2018 से 2020 तक बस्तर जिले में रहे। उसके बाद फिर 2020 से 2023 तक दरभा थाना प्रभारी रहे। जिसके बाद उन्हें मैदानी इलाका बालोद जिला भेजा गया। इन 12 साल में लगातार नक्सलियों से कई बार मुठभेड़ भी हुई। जिसमें उनकी भूमिका प्रमुख रही। 30 जून 2021 को जब सूचना मिली कि झीरम घाटी में बहुत से नक्सलियों की हलचल है। जहां शिशुपाल अपने पुलिस कप्तान के आदेश के बाद निडर होकर झीरम की तरफ अपने सिर्फ 8 सहयोगियों के साथ निकल गए और बैकप फोर्स के आने का इंतजार किए। कहीं नक्सली भाग मत जाए, इस बीच मुठभेड़ हो गई। जहां एक नक्सली कमांडर को भी मार गिराया। इसका परिमाण हुआ कि शिशुपाल सिन्हा को राष्ट्रपति वीरता पदक मिला।

किसका कहां हुआ तबादला

एसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा का पुरूर थाना प्रभारी से बालोद थाना प्रभारी, निरीक्षक रवि शंकर पांडेय का बालोद से दल्ली राजहरा थाना प्रभारी, उपरीक्षक जोगेंद्र साहू का साइबर सेल से अर्जुंदा थाना, उप निरीक्षक प्रदीप कंवर का सनाैद थाना प्रभारी से पुरूर थाना प्रभारी, उप निरीक्षक दुलार सिंह यादव का आरक्षित केंद्र बालोद से थाना प्रभारी सनौद, सहायक उप निरीक्षक देव कुमार कोर्राम का थाना अर्जुंदा से थाना प्रभारी मंगचुआ, सहायक उप निरीक्षक धरम सिंह भूआर्य का थाना बालोद से साइबर सेल प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक बीजू डेनियल थाना मंगचुआ से रक्षित केंद्र बालोद, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह राजपूत का थाना सुरेगांव से थाना रनचिराई प्रभारी के रूप में नवीन पदस्थापना हुई है।

You cannot copy content of this page