DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अछोली हाई स्कूल के सामने रहती थी हमेशा दुर्घटना की आशंका, ग्रामीणों ने की मांग, नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम ने लगवाया चार स्टॉपर

बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा से राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम अछोली में हाई स्कूल के सामने अक्सर सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यहां के ग्रामीण मनोज भंडारी द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र के जनप्रिय नेता लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम से इस समस्या के निदान हेतु मांग की गई थी। साथ ही स्टॉपर बेरिकेट्स लगवाने का निवेदन किया गया था। जिस पर अध्यक्ष श्री टेकाम ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इसे गंभीरता से लिया और पुलिस प्रशासन से चर्चा कर इस समस्या का हल निकाला। पुलिस प्रशासन के सहयोग से अध्यक्ष द्वारा स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर चार स्टॉपर लगाए गए हैं ताकि जब इस राह से गाड़ियां गुजरे तो रफ्तार नियंत्रित हो और दुर्घटनाएं कम हो। जानकारी के अनुसार यह डेंजर पॉइंट भी है। यहां पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुके हैं। जिसमें लोगों की मौत तक हो चुकी है। ऐसे में यहां स्टॉपर लगाकर दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने का एक सफल प्रयास अध्यक्ष ने किया है। जिस पर ग्रामीण सहित स्कूल के बच्चों और पालकों ने भी आभार जताया।

You cannot copy content of this page