DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजहरा में पौधों को सुरक्षित करने के लिए डीबी ग्रुप लगवा रहे हैं जालीतार का घेरा

बालोद। दल्लीराजहरा में तीन साल पहले लगाए गए पौधा को सुरक्षित करने के लिए डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप के द्वारा जाली तार एवं लोहे का ट्री गार्ड लगा कर सुरक्षित किया गया। डीबी ग्रुप के अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया संस्था के 8वे स्थापना दिवस के अवसर पर पौधा रोपण किया गया था। जिसकी जिम्मेदारी डीबी स्टार महिला टीम को दिया गया। अब पौधा बड़ा हो गया है तो पुराने कांटेदार झाड़ी को हटा कर टीम के सदस्य सूरज गुप्ता, क्षितिज हुमने के साथ मिल कर ट्री गार्ड लगाया गया। साथ ही पौधा को पर्याप्त पानी देने के उद्देश्य से मिट्टी का सकोरा जमीन में लगाया गया जिससे जड़ को नमी मिल सके। चिड़िया, गिलहरी छोटे छोटे जीव को पीने का पानी मिल सके। पौधा थोड़ा घना होने के बाद नन्हे चिड़िया के लिए घोंसला हांडी बांधा जाएगा। अभी एक ही जगह बांधा गया है शहर के विभिन्न जगह पर पौधा लगाया गया था । टाउनशिप, महाराष्ट्र मंडल चौक, चिखलाकसा तालाब में बर, अशोक, गुलमोहर लगाया गया है। आने वाले समय पर नियमित खाद और जरूरी चीजों का प्रयोग किया जाएगा ताकि पौधा जल्द बड़ा हो जाए। इसके बाद फिर से पौधारोपण का कार्य किया जाना है। हमारे संस्था का उद्देश्य पौधा लगा कर उसे बड़ा करना है। नियमित पानी देना और अच्छे देखभाल के कारण ही पौधा पेड़ बन रहा है। मां से अच्छा देखभाल कोई नहीं कर पाता इसलिए डीबी स्टार महिला टीम के सदस्यों को जिम्मेदारी दे कर उनके नाम से पौधा लगाया गया है। जिसमें टीम की सदस्य श्रीमती अनुराधा सिंह श्रीमती द्रौपति साहू श्रीमती ममता मानकर श्रीमती सावित्री सोनी श्रीमती नाज मेमन के द्वारा देखभाल करते है । पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए हम सभी नगरवासी को पौधारोपण करना चाहिए । पौधा को बड़ा होने की जिम्मेदारी लिया जाएगा ।तभी हम अपने पर्यावरण को बढ़ा सकते है।

You cannot copy content of this page