DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विशेष अंदाज में हुआ गोड़ेला में प्रवेश उत्सव का आयोजन, बच्चों के हथेलियां के ली गई छाप तो सेल्फी प्वाइंट भी रहा आकर्षण

बालोद।शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा पहिली तथा छठवीं में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को नये शाला में प्रेरित करने तथा उनके मन नये परिवेश में अभिरुचि जागृत करने के लिए शासन के निर्देशानुसार शाला प्रवेशोत्सव का शानदार तरीके से दिनांक 18-06-2025 को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़ेला में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के मंदिर में पूजन अर्चन से शुभारंभ करके नव प्रवेशी बच्चों का फूल माला तथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया । जिससे सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान उभर आई। मुंह मीठा करवाकर सभी को गणवेश वितरित किया गया। इस पल को विशेष यादगार बनाने के लिए हथेलियों के छाप लिए गये और सेल्फी पाइंट से तस्वीरें ली गई। अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा की सार्थकता और निरंतरता तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा पालकों को अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कार के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया गया। अतिथियों के द्वारा एक पेड़ मां के नामके तहत अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा अन्त में विद्यालय स्टाफ के द्वारा सभी छात्रों को खीर, पूड़ी, मिठाई के साथ न्योता भोजन करवाया गया। कार्यक्रम के अतिथि श्री गुलशन चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, श्री वागीश बंजारे सरपंच ग्राम पंचायत गोड़ेला, सचिव श्री लीलाधर साहू, पू.मा. प्रधानपाठक श्री रमेश कुमार हिरवानी, प्रा.शा. प्रधानपाठक श्री शोभाराम देवांगन, शिक्षक श्री संतोष कुमार शर्मा,स.शि. श्री सनत देशमुख,शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण, सदस्य, गणमान्य नागरिक गण, स्टाफ के समस्त कर्मचारी तथा पालकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी पू.मा.शा. ने किया।

You cannot copy content of this page