DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समीक्षा बैठक में खाद की समस्या को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए अफसर, विधायकों ने जताई नाराजगी

बालोद। जनपद पंचायत डौडीलोहारा के सभागार में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं डौडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया ने विकास एवं निर्माण कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। एसडीएम के निर्देश पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, सिंचाई, खाद्य, वन सहित 29 विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायकों ने ब्लॉक में युक्तियुक्तिकरण के तहत प्रभावित होने वाले शिक्षक एवं विद्यालयों की जानकारी तथा दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति पर सख्त निर्देश दिए। जर्जर विद्यालय पेयजल तथा अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। विधायकों के पूछने पर जिले में खाद की स्थिति पर अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। किसानों से संबंधित समस्या होने के कारण उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। नगर पंचायत के सीएमओ को लंबे समय से अपूर्ण कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम, गोविंद चंद्राकर, कोदूराम दिल्लीबार, केशव शर्मा,बरसन निषाद, सागर साहू, भूपेश नायक, एसडीएम राजस्व जनपद पंचायत सीईओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page