DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बालोद।जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस ज्ञापन में, ग्राम झलमला स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल जहां जर्जर भवनों की मरम्मत और शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की गई है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। बालोद युवा कांग्रेस ने झलमला के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी में करीबन कई वर्षों से जर्जर शाला भवन और शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में, प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे ने जनदर्शन में कलेक्टर को बताया कि कई वर्षों से जर्जर भवनों की स्थिति खराब है। इससे पहले भी पूर्व में कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग के आला अधिकारी को इन समस्याओं को लेटर के माध्यम से जानकारी दी मगर आज तक किसी प्रकार से कोई सुध नहीं ली गई। अगर आने वाले दिनों में जर्जर भवनों का मरम्मत नहीं कराया गया तो छात्र छात्राओं को बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ सकता है। आदित्य दुबे ने यह भी बताया है कि अन्य ऐसे कई स्कूलों के भवन इतने जर्जर हैं कि वे कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बच्चों के जीवन को खतरा है। इसके अलावा, कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। युवा कांग्रेस ने सरकार से इन समस्याओं को गंभीरता से लेने और जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बालोद जिला युवा कांग्रेस एवं ग्रामीण जन बड़ा आंदोलन करने को बाधित होंगे।

ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बातें उठाई गई हैं

जर्जर शाला भवनों की मरम्मत की जाए।शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। युवा कांग्रेस द्वारा ज्ञापन देने ग्राम पंचायत झलमला के उपसरपंच हितेश ठाकुर, पंच रवि साहू, शहर अध्यक्ष साजन पटेल, पार्षद सुमित शर्मा, दिनेश्वर साहू सहित ग्रामीण जन एवं आस पास क्षेत्र के छात्र छात्राओं के पालक भी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page