DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पनिका समाज ने मनाया जिला स्तरीय कबीर प्रकट उत्सव

बालोद। जिला मानिकपुरी पनिका समाज बालोद के तत्वाधान में ग्राम सिवनी बालोद में भव्य कलश शोभा यात्रा साहेब बंदगी साहेब का नारा लगाते एवम कबीर के भजनों को गाते हुए ग्राम भ्रमण किया गया।तत्पश्चात ध्वजारोहण जिला अध्यक्ष बृजमोहन दास मानिकपुरी के द्वारा किया गया।सात्विक चौका आरती उपस्थित महंत श्री गिरधारी दास मानिकपुरी एवम महंत श्री रामदास मानिकपुरी था देवान गण के द्वारा किया गया। पनिका समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों साथ समाज के विभिन्न कलाओं,गायन,वादन,साहित्य,संगीत,समाजसेवा,देशसेवा,भूमिदान दाताओं ,कवि महंतगण,आदि कलाओं में महारत हासिल करने वाले सामाजिक जनों का अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र,मेडल गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेमन देशमुख ,अध्यक्ष जिला भाजपा बालोद थे। अध्यक्षता भेदू दास मानिकपुरी मानिकपुरी पनिका कोसरिया समाज प्रदेश अध्यक्ष ने की। विशेष अतिथि के रूप में सुन्दर दास मानिकपुरी, राष्ट्रीय पनिका समाज के उपाध्यक्ष,दानेश्वर दास मानिकपुरी,डौंडीलोहारा अध्यक्ष,नूतन दास मानिकपुरी, डौंडी अध्यक्ष, रूपदास मानिकपुरी, गुरुर अध्यक्ष,ईश्वर दास मानिकपुरी,गुण्डरदेही अध्यक्ष, मोहन दास मानिकपुरी,बालोद अध्यक्ष, तेजदास मानिकपुरी अरजुंदा अध्यक्ष,घनश्याम दास मानिकपुरी, मंगचुवा अध्यक्ष,श्रीमती रजुला मानिकपुरी,अध्यक्ष दल्ली राजहरा,रामदास मानिकपुरी, दल्ली राजहरा नगर इकाई,पुरुषोत्तम दास मानिकपुरी,कल्पना मानिकपुरी,जीवन दास मानिकपुरी,कमलेश दास मानिकपुरी, ईराज दास मानिकपुरी,गोविंद दास मानिकपुरी,लोकेश दास मानिकपुरी,बसंती मानिकपुरी,एवम जिला बालोद के समस्त मानिकपुरी पनिका समाज के पदाधिकारीगण,बड़ी संख्या मे आमीन माताएं उपस्थित रहे।

आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष बृजमोहन दास मानिकपुरी ने किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डा.ईश्वर दास मानिकपुरी ने किया।यह जानकारी देवचरण दास मानिकपुरी जिला उपाध्यक्ष ने दिया।

You cannot copy content of this page