DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क पर मृत पड़ा था बंदर, दो युवकों ने मिलकर दफनाया

बालोद। अक्सर हम जीव जंतु के किसी हादसे में घायल या मृत होने पर ध्यान नहीं देते हैं । कई बार रास्तों पर मवेशियों या पशु पक्षियों के शव सड़ते पड़े रहते हैं। पर कोई सरोकार नहीं लेता। उल्टा उनसे घृणा करके दूर भागते हैं। पर पीरीद के दो युवकों ने एक नेक काम दूसरों को भी प्रेरित किया है। दरअसल में पीरीद से कमरौद जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक छोटा सा बंदर रविवार को दोपहर में मृत पड़ा हुआ था। जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। इस बंदर की कोई सुध नहीं ले रहा था। ऐसे में दोनों युवकों ने जीव दया दिखाते हुए बंदर के शव को सड़क से हटाकर सुरक्षित किनारे किया और घर से गैती लाकर पास में ही एक गड्ढा खोदकर उसे दफनाया। इस नेक काम में पीरीद के युवक सागर देशमुख और नूरेंद्र का योगदान था। जिन्होंने मिलकर बंदर का अंतिम संस्कार किया।

You cannot copy content of this page