DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

17 से 21 जून तक निशुल्क योग शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में

बालोद। 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 17 जून से लेकर 21 जून तक जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में आयुष योगा वेलनेस सेन्टर बालोद द्वारा 5 दिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में आयोजित किया जाएगा । जिसमें सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा तथा योगाभ्यास के बाद डांस, खेल कूद, पर्यावरण सम्बन्धी क्रिया एवं प्रतियोगिता भी शामिल रहेंगे। योगा कार्यक्रम के समापन में हर्बल चाय एवं अंकुरित वितरण किया जाएगा। डॉ पुष्पांजलि योग चिकित्सक आयुष योगा वेलनेस सेन्टर, बालोद ने ज्यादा से ज्यादा लोगों ko शामिल होकर इस शिविर को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page