DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हल्बा समाज के स्थापना दिवस में सीएम, विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य होंगे शामिल

बालोद। हल्बा समाज के स्थापना दिवस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष ,संतोष पाण्डे सांसद राजनादगांव,पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा शामिल होंगे। डॉ देवेन्द्र माहला ने बताया अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय महासभा बालोद की 85 वर्ष पूर्व 09 जून सन 1940 में स्थापना हल्बा समाज को संगठित करने, समाज के विकास और मुख्य धारा में जोड़ने हेतु किया गया। इसलिए प्रतिवर्ष 09 जून को केन्द्रीय महासभा बालोद द्वारा स्थापना दिवस मनाया जाता है l इस वर्ष स्थापना दिवस ग्राम गोड़लवही तह. छुरिया जिला राजनांदगाँव में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस में विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छ. ग. शासन को आमंत्रित किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होने का आश्वासन दिये हैं। केन्द्रीय महासभा बालोद के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र माहला ने आमंत्रण पत्र सौपा है। इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, महामंत्री गिरवर ठाकुर, अंकेक्षक धनसाय रावटे,ईश्वर भूआर्य न्याय समिति सदस्य, वीरेंद्र मसिया जिलाध्यक्ष राजनांदगाँव, ब्लॉक अध्यक्ष भीषम उर्वशा, राम लाल नायक, नोहर सिंह धनगुन व अन्य सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे। ग्राम गोड़लवही ने शहीद शिरोमणि गैदसिंह नायक जी की मूर्ति अनावरण होगा 50 सीटर प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास और शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण भी मुख्य अतिथि के द्वारा किया जाना हैं।

You cannot copy content of this page