लालटेन लेकर प्रदर्शन, अघोषित बिजली कटौती और भारी भरकम आ रहे बिजली बिल पर फूटा यूथ कांग्रेस का गुस्सा , बालोद बिजली दफ्तर का किया गया घेराव, जमकर नारेबाजी



बालोद। लगातार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती जा रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने विद्युत विभाग के दल्ली चौक बालोद स्थित कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत विभाग एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही विद्युत विभाग कार्यालय के गेट पर धरना दिया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत लालटेन लेकर अधिकारियों को दिखाने पहुंचे थे कि किस तरह बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

धरना स्थल पर विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों ने पहुंचकर ज्ञापन लेकर विद्युत समस्या को ठीक करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच कहा सुनी हुई।प्रदर्शनकारियों ने विभाग के अधिकारियों को खरी खरी सुनाई। कई प्रश्नों और समस्याओं का संतोषजनक उत्तर विभाग के अधिकारी नहीं दे पाए ।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के निकम्मेपन के कारण जिलेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज जहां घंटों बिजली बंद रहती है वहीं भारी भरकम बिल आ रहे हैं। वहीं अनेक किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत समस्या से अवगत कराया। बताया कि बिजली न मिलने के कारण किसानों के फसल को भारी नुकसान हो रहा है। जिला युवा नेता अध्यक्ष, प्रशांत बाला बोकड़े, प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे ने बताया कि बालोद शहर सहित साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। बिना टाइम टेबिल के विद्युत कटौती करने से आम जनता बहुत परेशान है, जिससे आवश्यक कार्य रुक जाते है, विद्युत कटौती कभी कभी तो सुबह सुबह कर दी जाती है जो कि नल आने का समय होता है और सभी लोग पानी भरकर दिन भर उपयोग करते है, और उसी समय विद्युत कटौती कर दी जाती है। इस गर्मी के मौसम में पानी की कितनी जरुरत होती है, ये कहने की जरुरत नहीं है। अघोषित विद्युत कटौती करने से बिजली के उपकरण खराब हो रहे है, जिससे जनता में रोष है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मांगों को पूर्ण करते हुए अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाई जावे या फिर समय निश्चित किया जावे। अघोषित विद्युत कटौती तुरंत प्रभाव से बंद की जावे। जहां जहां वोल्टेज की समस्या है, उसका निदान तुरंत किया जावे । धरना और घेराव के इस कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला, विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू , शहर अध्यक्ष साजन पटेल, पार्षद सुमित शर्मा, जनपद सदस्य मोहनीश पारकर, शहर कार्यकारणी अध्यक्ष अंचल साहू, वैभव साहू, वैभव शर्मा , विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल,फैल अली उपाध्यक्ष शहर युवा कांग्रेस, आयुष राजपूत, अजहर तिगाला, देवराज ध्रुव, राम गावड़े, अशद अली, दुर्गेश नेताम, मनोज नेताम, सन्नी नेताम, लोकेश बघेल, राहुल ठाकुर, विक्की साहू, बलराम गावड़े, निखिल रगड़े, नजीर अल्ली, आकाश रोहित यादव, कामेश यादव, श्रीवास्तव, अरफान खान,रोशन, असद अली, देव ध्रुव, मनोज मंडावी , सुनील मंडावी, रेहान खान सहित सभी युवा कांग्रेस के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page