गुरुर। गुरुर में सर्व यादव समाज की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें सर्व यादव समाज के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए। समाज के महासचिव ताम्रध्वज यादव ने बताया कि इस बैठक में आगामी कार्य योजना और कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जिसमें पंचायती राज को सर्व यादव समाज के जितने भी निर्वाचित हुए हैं उनका सम्मान करना है, पार्षदों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रवीण्य सूची में जो बच्चे दसवीं और बारहवीं में आए हैं उसका भी सम्मान किया जाएगा। साथ ही जल्द युवा और महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा। बैठक में समाज के विकास के लिए भी योजना बनाई गई । इस दौरान प्रमुख रूप से हीरा लाल यादव संरक्षक, हरिओम श्याम अध्यक्ष, ताम्रध्वज यादव महासचिव, हिमान लाल यादव कोषाध्यक्ष, सालिक राम यादव सलाहकार, देवव्रत यादव सह सचिव, गोवर्धन यादव, धनेश यादव, तेज राम यादव, मया राम यादव, रिखी राम यादव, गुलाब राम यादव, चंद्रेश यादव,भागवत यादव आदि मौजूद रहे।
गुरुर में हुई सर्व यादव समाज की बैठक, लिए गए आगामी कार्य योजना को लेकर निर्णय
