DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांसे हो रही है कम,आओ पेड़ लगाए हम : श्रीमती द्रोपती साहू समाजसेविका

बालोद। बालोद जिले की समाजसेविका द्रोपती साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि आईये हम सब मिलकर एक संकल्प लें,जब भी मौका मिले एक पेड़ जरूर लगाए। आज जिस तेजी से पूरे विश्व मे असंतुलित पर्यावरण के चलते जो वातावरण में बदलाव हो रहा है वो चिन्ताजनक है ।आइये हम सब मिलकर लोगों को जागरूक करते हुए इस बरसात के मौसम में अपने से शुरू करते हुए आसपास एक पेड़ जरूर से लगायें व उसे संरक्षित भी करे। इस मौसम में मिलने वाले आम जाम जामून इमली बेर आदि फल को खाने के बाद उसके गुठली को कूड़ेदान में न फेंककर आसपास के खाली जगह और जहां पर लगता है उग सके डाल दें।

जिससे इस बरसात के मौसम में छोटे छोटे पौधे निकल सके। जिससे फलदार छायादार पेड़ लोगों में मिल सके और हमारा पर्यावरण शुद्ध हो जाए।वृक्षारोपण के साथ साथ उसे संरक्षण प्रदान भी करना जरूरी है । आज से बीस साल पहले हम लोग अपने बाड़ी में आम और जाम के पौधे लगाए,जो विशाल पेड़ बन गया है। फल के साथ शुद्ध ऑक्सीजन भी मिलता हैं। जो जीवन के लिए अति आवश्यक हैं।

You cannot copy content of this page