DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि और किसान हितैषी निर्णयों के लिए मोदी जी का अभिनंदन:चेमन देशमुख

मोदी और साय सरकारों के कार्यकाल में किसानों के हुए विकास की प्रामाणिकता को सारे आँकड़े स्वयं ही सिद्ध कर रहे : राकेश यादव

धान और कपास समेत 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने के किसान हितैषी निर्णय के लिए भाजपाइयों ने बधाई देकर कृतज्ञता ज्ञापित की

बालोद। भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने किसानों की आय दुगनी करने के लिए संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) की केंद्र सरकार द्वारा सत्र 2025-26 के लिए धान और कपास समेत 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य फिर से बढ़ाने के किसान हितैषी निर्णय के लिए बधाई देकर बालोद जिले के भाजपा-परिवार और किसानों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की है। श्री देशमुख ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में हुई 50 फीसदी बढोतरी किसानों के लिए सौगात है। भाजपानीत राजग सरकार ने 10 साल में किसानों के हित के लिए काम किया है, साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है और दो साल का बोनस दिया। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य की विष्णु देव साय जी के सुशासन में कृषक के उन्नति एवं तरक्की के लिए विभिन्न योजनाओ से आज गांव की तस्वीर बदली है। क्षेत्र के कृषक उन्नत एवं संपन्न होते जा रहे हैं।

मोदी जी के नेतृत्व में कृषि बजट हुआ 5 गुना

क्षेत्र के कृषक व भाजपा जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि अपने 10 सालों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने जमीन आसमान के अंतर वाला काम करके दिखा दिया है। कृषि का जो बजट कांग्रेस शासनकाल में 27 हजार करोड रुपए हुआ करता था, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में अभी यह बजट 1.27 लाख करोड रुपए को भी पार कर गया है। 5 गुना बढ़ोतरी का यह बजट है। साथ ही देश के करोड़ों किसानों को किसान सम्मन निधि मिल रही है। धान के समर्थन मूल्य में 2004 से 2014 तक केवल 4 लाख करोड़ रुपए का भुगतान हुआ। वही मोदी सरकार में 14 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। गेहूँ में 2 लाख करोड रुपए का भुगतान कांग्रेस सरकार ने किया था, मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने 5.30 लाख करोड़ का भुगतान किया है। किसानों के डेढ़ लाख करोड़ रुपए के बीमा के सेटलमेंट हुए हैं। इसके साथ-ही-साथ 1,389 मण्डियाँ ई-नाम से जुड़ी हैं। उर्वरक की सब्सिडी में 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भाजपानीत राजग की केंद्र और प्रदेश की साय सरकार के कार्यकाल में किसानों का जो विकास हुआ है, सारे आँकड़े इसकी प्रामाणिकता को स्वयं ही सिद्ध कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page